Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा की पहल : जिले के युवाओं को अपना स्टार्टअप शुरू करने मिलेगी हरसंभव सहायता

नगरी में स्टार्टअप शिविर में युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी, काउंसिलिंग भी हुई

धमतरी 25 अप्रैल 2025/ धमतरी जिले में युवाओं को स्टार्टअप शुरू कर रोजगार से जोड़ने के लिए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर आज नगरी विकासखण्ड में स्टार्टअप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगरी-सिहावा क्षेत्र के शिक्षित और कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने और उसे चलाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। स्थानीय सुखराम नागे महाविद्यालय में आयोजित इस शिविर में कलेक्टर श्री मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने शिविर में शामिल युवाओं और सफल उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने अपने महाविद्यालयीन जीवन और उनके कई सफल साथियों के कामों का उदाहरण देते हुए नगरी-सिहावा के युवाओं को भी अपने-अपने स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने सभी उपस्थित युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने पर प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस शिविर में राज्य शासन के उद्योग एवं व्यापार विकास विभाग, डिक्सी के विशेषज्ञों और स्थानीय सफल उद्यमियों श्री संतु नेताम, श्री शिवचरण नेताम, श्री संजय डागौर आदि ने भी युवाआें को अपना व्यवसाय शुरू करने के टिप्स दिए।
कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शिविर अभी विकासखण्ड स्तर पर हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पूरे जिले से लगभग एक सौ स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को चयनित किया जाएगा। ऐसे सभी युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए योजना बनाने, उसे चलाने, उत्पादन की मार्केटिंग आदि के लिए हरसंभव सहायता जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए कार्ययोजना बनाने से लेकर उसके लिए लोन, अनुदान, ब्रांडिंग, बाजार आदि में भी शासन की नीति अनुसार युवाओं को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही ऐसे युवाओं को बड़े शहरों और औद्योगिक संस्थानों में एक्सपोजर विजिट की भी व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि इच्छुक युवा डिक्सी और उद्योग एवं व्यापार विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में सभी तरह की जानकारी और सहायता ले सकते हैं।
आज हुए स्टार्टअप शिविर में शामिल युवाओं को धमतरी जिले में स्टार्टअप शुरू करने के क्षेत्रों कृषि, आदिवासी संसाधन, ईको टूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन, वनोपज आधारित स्टार्टअप आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। युवाओं को कृषि के क्षेत्र में तकनीकी सेवाएं देने, मौसम पूर्वानुमान, मोबाईल आधारित किसान सहायता, कृषि उपकरण निर्माण आदि के बारे में स्टार्टअप शुरू करने की जानकारी दी गई। ईको टूरिज्म के तहत धमतरी जिले में पर्यटन स्थलों पर होम स्टे, आदिवासी संस्कृति से संबंधित स्टार्टअप, प्राकृतिक पर्यटन आदि के बारे में बताया गया। इसके साथ ही स्थानीय हस्तशिल्प, दस्तकारी आदि पर आधारित स्टार्टअप के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित युवाओं को शासन द्वारा स्टार्टअप और उद्योग शुरू करने के लिए दी जाने वाली सुविधाओं और सहायताओं के बारे में भी बताया गया। डिक्सी के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उद्यम शुरू करने के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के युवाओं को एक रूपये प्रति एकड़ की रियायती दर पर भूखण्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनके कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण और छात्र स्टार्टअप तथा नवाचार नीति का क्रियान्वयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में महिला उद्यमियों को प्राथमिकता का भी प्रावधान है।
जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के महाप्रबंधक श्री गोस्वामी ने बताया कि उद्यम स्थापित करने के लिए शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के लोन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब मुद्रा लोन की सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रूपये कर दिया गया है। इसी के साथ लघु सूक्ष्म उद्योगों के लिए क्रेडिट गारंटी सीमा को भी दोगुना बढ़ाकर दस करोड़ रूपये तक कर दिया गया है। इसके साथ ही स्टार्टअप क्रेडिट गारंटी भी दी जा रही है।
जयंती सिदार को मिला 95 लाख रूपये का मार्जिन मनी अनुदान
शिविर के दौरान कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने हेमल फुड प्रोटक्टस संस्थान की संचालक जयंती सिदार को 95 लाख रूपये की उद्योग मार्जिन मनी अनुदान राशि भी प्रदान की। यह राशि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी नई औद्योगिक नीति के प्रावधानों के तहत धमतरी जिले में उद्योग स्थापना पर दी गई है।

  • Related Posts

    लबालब बांधों से किसानों में खुशी, बेहतर खरीफ फसल की उम्मीद

    गंगरेल, माडमसिल्ली, सोंढूर और दुधावा में पर्याप्त जलभराव से सिंचाई की मजबूत स्थिति — समय पर खाद-बीज उपलब्ध, ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की सुविधा   धमतरी, 4 सितंबर 2026। जिले…

    Read more

    मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    चिन्हांकित क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सक और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता   धमतरी, 4 सितंबर 2026। जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप