Ro no D15139/23

जल और वन की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत –  कौशल्या साय

जशपुरनगर 25 अप्रैल 25/ जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के तेईसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल  के ग्राम पंचायत चेटबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति लोगो को जागरूक करना है। जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वर्तमान हालात में विश्व के अनेक हिस्से ऐसे है जहां पानी की कमी है। बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण में वृद्धि, जलवायु में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण साफ पेयजल की समस्या लगातार बढ़ते जा रही है।

वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने लोगों को खेल खेल में पानी कैसे बचाए के सम्बन्ध में विभिन्न गतिविधियों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने अपने अभिनव मॉडल के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सोखता गड्ढा, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पीट कैसे बनाए, कैसे वर्षा जल संचय करें, के बारे में उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।
श्रीमती कौशल्या साय जी  ने जल संरक्षण को आज की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य के लिए हमें पानी बचाना बहुत जरूरी है, आज अगर पानी नही बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ी के लिए जल संकट की स्थिति निर्मित हो जाएगी।अपने वक्तव्य में जल जागृति – जल जागरूकता कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए यह कार्यक्रम बहुत सराहनीय है, वाटर हीरो नीरज वानखड़े जी एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए जल संरक्षण के कार्यों को लगातार जारी रखने हेतु प्रेरित किया। प्रतिदिन  छोटी छोटी आदतों को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित कर हम पानी की बर्बादी को रोक सकते है जैसे नल को खुला नहीं छोड़ना, पानी की सही उपयोग करना, पानी की खपत कम करना, वर्षा जल का संचयन करना, पानी के स्रोत के आसपास गंदगी नहीं फैलाना, सोखता गड्ढा बनवाना आदि। हम प्रकृति पूजक है, इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। जल संरक्षण और संचयन आज हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे में हम सभी का सम्मिलित प्रयास अति आवश्यक है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने आने वाले भविष्य के लिए शपथ ले कि जल का उचित उपयोग करेंगे और जल की बचत करेंगे, अधिक से अधिक पौधें लगाकर प्रकृति की रक्षा करेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांसाबेल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों से जल बचाने की अपील की और जल संरक्षण के इस अभियान में सम्मिलित होकर जल बचाने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आग्रह किया।
जल जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण हेतु जल शपथ दिलाया गया . जल जागृति जशपुर जल संरक्षण कार्यक्रम में श्रीमती कौशल्या देवी साय, श्रीमती हीरामती पैकरा जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती सरिता भगत अध्यक्ष जनपद पंचायत कांसाबेल, अटल साय जनपद सदस्य कांसाबेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांसाबेल, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास जिला पंचायत जशपुर, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी ग्रायांसे कांसाबेल, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत कांसाबेल, क्षेत्रीय समन्वयक एन आर एल एम,  विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, स्व सहायता समूह की दीदियां, बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण जन, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार