Ro no D15139/23

कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना

– जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 29 अप्रैल 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट शक्ति कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ स्थानों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कलेक्टर डॉ. भुरे ने जनदर्शन में नागरिकों से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं के आवेदन पत्र का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार  त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम केसला निवासी श्री भीखमदास ने मकान क्षतिग्रस्त होने पर क्षतिपूर्ति के लिए राशि प्रदान करने आवेदन किया। कलेक्टर डॉ. भुरे संबंधित आवेदन पर संज्ञान लेते हुए तत्काल एसडीएम डोंगरगांव को नियमानुसार आरबीसी 6-4 के अंतर्गत निराकरण करने निर्देशित किया। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पेण्डरी निवासी श्री योगदास साहू ने अपने पिता स्वर्गीय श्री बसंत साहू का मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए आवेदन किया। ग्राम पेण्ड्री के ग्रामीणों ने मनरेगा योजना अंतर्गत निर्माण कार्य स्वीकृति के लिए आवेदन किया। घुमका तहसील के ग्राम बहेराभांठा निवासी श्री शंभूराम वर्मा ने नल कनेक्शन, शौचालय और आवास प्रदान करने के लिए आवेदन किया। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम केसला निवासी श्री ओदन साहू ने वृद्धा पेशन के लिए आवेदन किया। जनदर्शन में नक्शा त्रुटि सुधार, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत लाभान्वित करने जैसी मूलभूत आवश्यकताओं एवं गांव के विकास के लिए तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. भुरे ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रावधानों एवं प्रभावों पर समूह चर्चा व परिचयात्मक बैठक 9 सितम्बर को

    राजनांदगांव 08 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।…

    Read more

    जागेश्वरी को मिला सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र

    मात्र तीन दिनों में हुआ आवेदन का निराकरण*   राजनांदगांव 08 सितम्बर 2026। शासकीय सेवाओं को सरल, सहज एवं समयबद्ध रूप से नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर