Ro no D15139/23

जागेश्वरी को मिला सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र

मात्र तीन दिनों में हुआ आवेदन का निराकरण*

राजनांदगांव 08 सितम्बर 2026। शासकीय सेवाओं को सरल, सहज एवं समयबद्ध रूप से नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। डोंगरगढ़ निवासी श्रीमती जागेश्वरी ने अपने विवाह का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन 27 अगस्त 2026 को प्रस्तुत किया। सेवा सेतु केन्द्र द्वारा प्रकरण का समयबद्ध निराकरण करते हुए मात्र तीन दिनों के भीतर 1 सितंबर 2026 को श्रीमती जागेश्वरी को डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से डिजिटल रूप में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें शासकीय कार्यों के लिए कार्यालय में बार-बार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और समय की भी बचत हुई। कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर जागेश्वरी ने सेवा सेतु केंद्र एवं तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ की त्वरित एवं नागरिक हितैषी कार्यप्रणाली के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर