
राजनांदगांव 08 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में 9 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रावधानों एवं प्रभावों पर समूह चर्चा व परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के संगठन प्रमुखों को शामिल होने और अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।









