Ro no D15139/23

पाक का बेड़ा आज गर्क नहीं होता अगर हिंदु मुस्लिम में फर्क नहीं होता, बिच्छू को बचाना भी नहीं और ज़िन्दा भी नहीं छोड़ना, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी… 

यदि कांग्रेस ने देश में हिंदुओं को कुचलने और मुसलमानों को सर पर बिठाने का कुचक्र नहीं चला होता और इसके लिये मुसलमानों को मिसगाईड नहीं किया होता तो मुसलमानों की अच्छी उन्नति हो जाती।

वोटबैंक की खातिर कांग्रेस ने मुसलमानों को स्वयं आगे आकर गलत बातों पर भी प्रश्रय दिया और अनावश्यक लाभ पहुंचाया। इसके लिये उसने पाकिस्तान को भी सर पर नाचने की अनुमति दे दी।

कांग्रेस को तो वोट मिलते रहे पर आम मुसलमान मुख्य धारा से, मुख्य शिक्षा से कटता चला गया। और अपने आप अन्य समुदायों से दूर होता चला गया।

कुल मिलाकर वोटबैंक की खातिर कांग्रेस ने पाकिस्तान को आतंक के रास्ते पर चलने में खुलेआम मदद की और आज पाक की हालत देख लीेजिये।

कितनी दहशत और खौफ के साए में अपनी मौत का इंतजार कर रहा है। आज पाकिस्तान के नेता और सेना प्रमुख अपने परिवारों को बाहर भेज रहे हैं।

वस्तुतः पाक का बेड़ा गर्क करने में कांग्रेस का ही हाथ है।

साधु द्वारा बिच्छू को बचाने की कहानी

अब हो गयी पुरानी

एक साधु नहर किनारे पूजा कर रहा था कि उसे एक बिच्छू पानी में डूबता दिखा। साधु ने अपनी हथेली में उसे उठाकर बाहर निकालना चाहा तो बिच्छू ने उसे डस लिया। दर्द के मारे साधु का झटक गया और बिच्छू फिर से नहर में गिर गया।

साधु ने उसे फिर उठाया, बिच्छू ने फिर डसा और हाथ झटकने से फिर पानी में गिर गया। ये सिलसिला चलता रहा। साधु ने तर्क दिया कि जब बिच्छू अपने स्वभाव के वशीभूत होकर डसना नही छोड़ रहा तो मैं अपनी सज्जनता कैसे छोड़ दूं।

भारत ने भी बिच्छू को बार-बार बचाने का प्रयास किया। बिच्छू को अभयदान दिया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब शठे-शाठयम होगा यानि दुष्टता का जवाब दुष्टता से और हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा।

अब पाकिस्तान के साथ कोई मुरव्वत नहीं। अब उसे कुचलना ही होगा। इसी नीति के कारण 2016 उरी हुआ तो जवाब सर्जिकल स्ट्राईक से दिया गया। 2019 पुलवामा काण्ड हुआ तो हमने बालाकोट में एयर स्ट्राईक किया।

अब कांटे फिल्म का गाना याद आता है अब पाकिस्तान के साथ ‘जाने क्या होगा रामा रे…… जाने क्या होगा मौला रे…… ’

हम क्या कर सकते हैं

आज की डेट मे हम लोग यहां बैठे-बैठे पाक में कहीं भी हिट कर सकते हैं। हमारी फौज, हमारे हथियार, हमारा हौसला और सबसे बड़ी बात हमारी ईमानदार युद्धनीति सब कहीं टाॅप पर है। चीन और टर्की के अलावा सारा विश्व भारत के साथ है खुलेआम।

टर्की के बारे में बताया जाता है कि वो पाकिस्तान का सबसे बड़ा खैरख्वाह है और वो अपनी दोस्ती निभाने सामने आ सकता है लेकिन एक खबर ने इस विश्वास को भी तोड़ दिया।

दर असल खबर आई कि टर्की का एक विमान युद्ध सामग्री लेकर पाक में उतरा है। तब टर्की के राष्टपति ने तत्काल सफाई दी कि हमने ऐसा कुछ नहीं है हमारा विमान तो रिफिलिंग के लिये उतरा था।

टर्की के पास ड्रोन का स्पेशलाईजेशन है। स्पेशलिटी है। पिछले दिनों टर्की ने यूक्रेन की मदद भी की थी। लेकिन साफ है कि इससे भारत को कोई विशेष फरक नहीं पड़ता। इस बात से पाकिस्तान भी वाकिफ है इसीलिये मुंह छिपाते फिर रहे हैं।

हायतौबा मची हुई है।

यहां तक कि एक भी अरब देश भी पाक के पक्ष में नहीं खड़ा है।

जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषकमोबा. 9522170700‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

——————————–

  • Related Posts

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      बेहद बेहतरीन, मगर अत्यंत अश्लील ‘धुरंधर’। फिल्म के बीस मिनट बाद का दृष्य देखिये-जब हीरो अपने मुकाम पे यानि लियारी पहुंचता है, वहां के स्थानीय गुण्डों से मुलाकात होती…

    Read more

    होली पर हर रंग का है अलग महत्व, खेलने से पहले जरूर जानिए ज्योतिष से जुड़ी ये अहम बातें

    Holi 2026 Colors Importance: रंगों का महापर्व होली इस बार 4 मार्च को एक खास ज्योतिषीय योग में मनाया जाएगा. इस दिन पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का अनूठा…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख