Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का असर : सलका के अनिल को मिला जाब कार्ड तो छलकी खुशियां

ग्राम पंचायत में दिया था आवेदन, कलेक्टर ने सौंपा मनरेगा का जाब कार्ड
अम्बिकापुर । सुशासन तिहार 2025 जिले के ग्राम पंचायत सलका के रहने वाले अनिल कुमार सिंह की जिन्दगी में एक नई उम्मीद लेकर आया है। क्योंकि अब उसकी समस्या का त्वरित समाधान हो चुका है। अनिल ने सुशासन तिहार के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत में मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। उनके इस आवेदन पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनरेगा जॉब कार्ड बनाकर उन्हें प्रदान कर दिया है। अनिल मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते। लेकिन मनरेगा जॉब कार्ड मिलने के बाद गांव में ही रोजगार का अवसर मिलेगा। मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
इस जॉब कार्ड के जरिए वह मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में हिस्सा ले सकेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह आय का एक नया स्रोत उसके परिवार को मजबूती देगा।
अनिल ने बताया कि कई आवेदन देने के बाद भी जॉब कार्ड नहीं बन पाया था, सुशासन तिहार में ग्राम पंचायत में आवेदन दिया, जोकि महज 16-17 दिन में बन गया। उन्होंने बताया कि उनका जॉब कार्ड कलेक्टर देने आए थे। अब मनरेगा जॉब कार्ड के साथ वह अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। अपने आवेदन का त्वरित समाधान होने पर अनिल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
उसने कहा कि, मैंने सोचा नहीं था कि मेरा आवेदन इतनी जल्दी स्वीकार होगा। अब मैं अपने परिवार के साथ रह सकूंगा। रोजी मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पडेगा। उन्होंने कहा कि यह सुशासन का असली लाभ है, जो हम जैसे ग्रामीणों का जीवन को बदल रहा है।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रं में सरकारी योजनाओं का लाभ, पात्र व्यक्तियों तक त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सके। शासन की इस पहल से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में विकास और समृद्धि की नई उम्मीद जाग रही है।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी