Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025: ग्राम पंचायत डडगांव के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण

शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायत में दिया था आवेदन
अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल पर “सुशासन तिहार 2025” आम नागरिकों के लिए समस्याओं का समाधान लेकर आई है। जनपद पंचायत लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत डडगांव में सुशासन तिहार के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आज प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का आयोजन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रीति भगत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।
ग्राम पंचायत डडगांव से कुल 36 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 14 आवेदन पात्र पाए गए एवं 22 आवेदन अपात्र की श्रेणी में रखे गए। पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें तत्काल शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष श्री सतीश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत मिंज, जनपद सदस्य श्री लालजयंत नाथ सिंह, श्री राजेश सोनी, श्री अभिषेक पावेल, उप सरपंच सेमरडीह, सरपंच श्री सुरेश नागेश, ग्राम सचिव श्री नरेन्द्र कुमार, ब्लॉक समन्वयक तथा श्री संतोष कुमार गुप्ता, संकुल समन्वयक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
“सुशासन तिहार” का उद्देश्य है कि शासन की योजनाएं जनसामान्य तक पहुंचें और आम नागरिकों की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह आयोजन ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में बढ़ते कदम है।

  • Related Posts

    सु शासन तिहार 2026: जरूरतमंद परिवार को मिला नया आशियाना

    *जनसमस्या निवारण शिविर में मिली खुशियों की चाबी, परिवार को मिला पक्का मकान*   रायपुर 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन…

    Read more

    प्रभावित किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है

    *भू-स्वामियों को एक करोड़ से अधिक का मुआवजा का भुगतान*   *जमीरापाट स्थित बॉक्साइट खदान खनन कार्य अभी प्रारंभ नहीं*   रायपुर, 31 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,