Ro no D15139/23

समाधान शिविर : भैसमा क्लस्टर में 4322 आवेदन हुए प्राप्त जनहित में हुए त्वरित निराकरण

कोरबा 05 मई 2025 /सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत आज हाईस्कूल भैसमा परिसर में भव्य सुशासन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत “अरपा पैरी के धार…“ के साथ हुआ। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 श्रीमती रेणुका राठिया, क्षेत्र क्रमांक 02 श्रीमती सुस्मिता अनंत कमलेश,जनपद सदस्य भैसमा श्री भूपेन्द्र सिंह कंवर,तिलेश्वरी, भैंसमा सरपंच श्री संजय कुमार कंवर ,कुरुडीह सरपंच सूरज बाई कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समाधान शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा श्रीमती कौशाम्बी गबेल ने सुशासन तिहार की विभिन्न चरणों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिविर में कुल 4322 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2244 मांग पत्र एवं 78 शिकायतें शामिल हैं। सभी विभागों द्वारा आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर समाधान प्रस्तुत किया गया।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया ने नागरिकों को संबोधित करते हुए शिविर की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। जिला सदस्य श्रीमती सुष्मिता अनंत कमलेश ने सरकार की जनपक्षीय योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन का उद्देश्य धरातल पर समस्याओं का समाधान है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने पंजीकृत आवेदनों के त्वरित निराकरण पर बल दिया। शिविर के नोडल अधिकारी श्री सरोज महिलांगें एसडीएम, राजस्व ने नागरिकों और विभागीय अमलों को धन्यवाद देते हुए शिविर की सफलता पर प्रसन्नता जताई।
शिविर के दौरान अनेक हितग्राहियों को उनकी मांग अनुसार स्वीकृति पत्र, कार्ड एवं संसाधन वितरित किए गए जिसमें राशन कार्ड 25,पेंशन स्वीकृति आदेश 51,आवास पूर्णता प्रमाणपत्र एवं चाबी 12,स्प्रेयर 05 खेल सामग्री किट 03,किसान ऋण पुस्तिका 02,जन्म प्रमाण पत्र 01आदि हितग्राहियों को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित नागरिकों,जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया। इसी प्रकार पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम पसान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पसान, लैंगी, कुम्हारीसानी, बैरा, खोडरी, चंद्रौटी, कर्री, अड़सरा और सेन्हा के ग्रामीणों को उनके द्वारा दिए गये आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

      कोरबा, 10 सितम्बर 2026/जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग…

    Read more

    इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

      कोरबा 10 सितंबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत