Ro no D15139/23

जिला पंचायत मुख्य सीईओ ने प्रगतिशील कृषकों की ली बैठक फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ आय वृद्धि पर की गई कृषकों से की गई चर्चा

जशपुरनगर 05 मई 2025/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के उन्नतशील कृषकों के साथ परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें प्रगतिशील कृषकों को कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों को इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने  कृषकों से धान के बदले अन्य लाभदायक फसलों एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे राष्ट्रीय कृषि बागवानी मिशन अंतर्गत हाईटेक नर्सरी, शेडनेट, कोल्ड स्टोरेज इत्यादि की जानकारी देते हुए उन्हें अपना कर आय में वृद्धि के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा योजना के लाभ लेने हेतु आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की। जिला पंचायत सीईओ ने जिले में कृषकों को आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस परिचर्चा कार्यक्रम में कृषकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी कृषि के संबंध में विभिन्न जानकारियां साझा की। जिसमें ग्राम शैला के प्रगतिशील किसान बिरबल राम भगत, ग्राम पंचायत करडीह के गणेश भगत, प्रसन्न एक्का आदि उपस्थित रहे।
’उद्यानिकी फसलों से धान अपेक्षा दस गुना
अधिक हुआ लाभ-बिरबल’

विकासखंड मनोरा के प्रगतिशील किसान बिरबल भगत ने अपना अनुभव किसानों के मध्य साझा करते हुए कहा कि पहले वो धान की खेती किया करते थे, किन्तु सीमित आमदनी ही हो पाती थी। तब उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और उन्हें अन्य फसलों के द्वारा अधिक  लाभ अर्जन की जानकारी दी गयी। तब उन्होंने मुख्य फसल के साथ अंतरवर्ती रूप से मिर्च एवं अन्य फसल की खेती करना प्रारम्भ किया। जिससे उनको वर्तमान में धान से दस गुना अधिक लाभ की प्राप्त हो रहा है।

  • Related Posts

    किनकेल घाटी में आरक्षित वन क्षेत्र में लगी आग पर वन विभाग ने पाया त्वरित नियंत्रण

    जशपुरनगर 05 मार्च 2026/ जशपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत किनकेल घाटी के सड़क किनारे स्थित आरक्षित वन आर. एफ. 558 क्षेत्र में विगत दिवस 04 मार्च को आग लगने की सूचना दूरभाष…

    Read more

    श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने जिले में विशेष पंजीयन शिविरों का आयोजन

    प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना अंतर्गत जिले के 70 ग्राम पंचायतों में 6 से 27 मार्च तक लगेंगे पंजीयन शिविर जशपुरनगर 05 मार्च 2026   प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी