Ro no D15139/23

नशा मुक्ति के संकल्प के लिए युवाओं ने बनाया ‘संकल्प चक्र’ कृ माई भारत जशपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जशपुरनगर 20 सितंबर 2026/ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से युवाओं को नशा मुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरा युवा भारत (My Bharat), जशपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास,

भागलपुर एवं माई भारत केंद्र, जशपुर में नशा मुक्ति जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद भगत, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जशपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा ‘संकल्प चक्र’ का निर्माण कर सामूहिक रूप से नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया।

युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज एवं समुदाय में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशे के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता का वाहक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह पहल राष्ट्रीय संकल्प समारोह से प्रेरित राष्ट्रव्यापी 100 सप्ताह के नशा मुक्ति, जागरूकता एवं युवा नेतृत्व अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जब युवा नशामुक्त होगा, तभी भारत सशक्त होगा; और जब भारत सशक्त होगा, तब विकसित भारत का सपना साकार होगा।

मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा जिले के युवाओं से #NashaMuktYuva अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल