Ro no D15139/23

बीसी सखी रीना रोजाना लगभग 30 हजार की राशि निकासी कर प्रदान कर रही है हितग्राहियों को

पांच ग्राम पंचायतों में 30 से 35 लाभार्थियों को दे रहीं वित्तीय सेवाएं

जशपुरनगर 05 मई 2025/ फरसाबहार विकासखंड की केसरई ग्राम पंचायत की रहने वाली रीना साहू, आज ग्रामीण अंचलों में बीसी सखी के रूप में एक मिसाल बन चुकी हैं। वह प्रतिदिन 30 से 35 हितग्राहियों को लगभग 30 हजार रुपये की राशि की निकासी कर नगद सौंपती हैं। रीना बुजुर्ग, दिव्यांगजन और महिलाएं जो असमर्थता के कारण बैंकों तक नहीं पहुंच पाते उनकी पेंशन, मनरेगा मजदूरी, महतारी वंदना योजना और अन्य शासकीय लाभकारी योजनाओं की राशि उन्हें घर बैठे उपलब्ध करा रही हैं।
रीना बताती हैं जब बुजुर्ग और दिव्यांगजन अपनी पेंशन की राशि पाकर उन्हें दिल से आशीर्वाद देते हैं तो लगता है यही उनकी असली कमाई है। यही आत्मिक संतुष्टि उन्हें अपने काम के लिए प्रेरित करती है। रीना 2022 से बीसी सखी के रूप में अपनी सेवा दे रही है। उन्हें शासन से बीसी सखी के रूप में प्रशिक्षण के साथ-साथ कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों जैसे लैपटॉप और उपकरणों की व्यवस्था हेतु सहायता भी प्राप्त हुई थी। इससे उन्हें अपने कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में बड़ी मदद मिली। वर्तमान में वह पांच ग्राम पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
रीना मुस्कान स्व सहायता समूह से भी जुड़ी हुई हैं, जिसके माध्यम से वह सिलाई और आचार निर्माण जैसे कार्यों में भी सक्रिय हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। रीना ने जिस तरह से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया वह लोगों को भी प्रेरित कर रही है।  रीना स्वच्छता अभियान से भी जुड़ी हुई है। आज उसे बीसी सखी के रूप में गावों में एक पहचान के साथ सम्मान भी मिला है।

  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला – जशपुर के मार्गदर्शन में 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के…

    Read more

    जशपुर में बैंक ऋण मेले में 64 हितग्राहियों को 66.76 लाख रुपये का मुद्रा ऋण स्वीकृत

      98 स्व-सहायता समूहों को 2.75 करोड़ रुपये की बैंक लिंकेज की स्वीकृति, महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप स्व-सहायता…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी