Ro no D15139/23

सालाना उर्स के आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न

अम्बिकापुर 05 मई 2025/ आगामी 20, 21 एवं 22 मई को जिले में सद्भावना ग्राम तकिया में सालाना उर्स का आयोजन किया जाना है। आयोजन की आवश्यक तैयारी के संबंध में कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में सोमवार को शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में हुई। जहां अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ने उर्स के बेहतर आयोजन पर आयोजन समिति के सदस्यों तथा प्रतिनिधियों से तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु सभी के महत्वपूर्ण सुझाव लिए। अपर कलेक्टर श्री नायक ने इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासनिक व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक का उद्देश्य है कि आयोजन सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण सम्पन्न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से विद्युत, पेयजल, मेडिकल टीम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था रहेगी, उन्होंने इस हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। आयोजन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल की भी नियुक्ति की जाएगी।  एएसपी श्री सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए समिति से कहा कि आयोजन के दौरान सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन की टीम आयोजन स्थल पर मौजूद रहेगी। पार्किंग व्यवस्था, बेरिकेडिंग व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी बेहतर प्रयास किया जायेगा। बैठक में उपस्थित समिति के सभी सदस्यों एवं प्रतिनिधियों ने आयोजन हेतु अपने-अपने सुझाव दिए।

बैठक में श्री भारत सिंह सिसोदिया, श्री आलोक दुबे, श्री इरफान सिद्दीकी, श्री शफीक खान, श्री करता राम गुप्ता, श्री कैलाश मिश्रा, श्री निश्चल सिंह, श्री दीपक सिंह तोमर सहित आयोजन समिति और शांति समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात