Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने आकांक्षा विद्यालय में नीट जेईई कोचिंग के विद्यार्थियों से किया संवाद

*शिक्षा केवल रोजगार नहीं बल्कि सफल जीवन का माध्यम है: मुख्यमंत्री श्री साय*

*मुख्यमंत्री ने कोचिंग के विद्यार्थियों के साथ किया भोजन*

मुख्यमंत्री ने आकांक्षा विद्यालय में जेईई और पीएससी कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के साथ संवाद स् किया और उनकी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार नहीं बल्कि सफल जीवन का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आकांक्षा विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही कोचिंग सुविधाओं की सराहना की और छात्रों को उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों की सफलता के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री की इस भेंट मुलाकात से कोचिंग के छात्र काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करना किसी सपना के सच होने जैसा है।
जिले के बलौदा विकासखंड की पीसौद गांव की प्रतिभा साहू ने बताया कि आकांक्षा आवासीय विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा रिया विश्वकर्मा ने बताया कि पिता किसान है आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए आकांक्षा प्लेटफार्म से मदद मिली और यहां पर 11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर 12 वी में गई हूं। यहां पर जेईई की कोचिंग भी कर इंजीनियर बनने के सपने को साकार कर रही हूं। शक्ति जिले के खेवड़ा गांव के निवासी लोकेश्वर ने बताया कि 2018 में आकांक्षा आवासीय विद्यालय में प्रवेश लिए यहां पर इंजीनियरिंग की कोचिंग किया और गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर से इंजीनियरिंग किया।आज मुझे बालको को 07 लाख रुपए की वार्षिक पैकेज की नौकरी मिली। लोकेश्वर ने इस पहल के लिए शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचा हूँ। गांव गरीब और आमजनों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिले हमारी सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। उन्होंने आकांक्षा आवासीय विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आगे बढ़ाने और सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है इंजीनियरिंग मेडिकल सहित सारी शिक्षण संस्थाएं यहां पर मौजूद हैं। दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग के लिए छात्रावास मैं गरीब बच्चों के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई गई इसके साथ-साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल देने प्रत्येक जिले में नालंदा परिसर बनाने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने आकांक्षा आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ रात्रि भोज भी किया। श्री साय ने कहा कि सुशासन के माध्यम से आम जनों से किया गया संवाद निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को एक नई दिशा देगा।
गौरतलब है कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल में प्रवेश परीक्षा, पीएससी, व्यापम, रेलवे एसएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए जांजगीर जिले में आकांक्षा कार्यक्रम की शुरुआत 2018 में की गई थी। आकांक्षा आवासीय विद्यालय में प्राप्त कोचिंग के माध्यम से अब तक 90 से अधिक बच्चे जेईई एवं नीट परीक्षा में सफल हो चुके हैं। आकांक्षा कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ नोट्स किताबें एवं अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाती हैं।

  • Related Posts

    कोण्डागांव जिले का मांदरी नृत्य दल भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में करेगा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

      नई दिल्ली में बस्तर की प्रसिद्ध मांदरी नृत्य की प्रस्तुति देंगे कलाकार *रायपुर , 17 मार्च 2026/* राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में प्रथम…

    Read more

    मातृ वंदन योजना में छत्तीसगढ़ ने ऐसे ही नहीं मारी बाजी

      शिकायतों का तेज निराकरण और मंजूरी पर फोकस कर हासिल किया देश में पहला स्थान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को दिया जा रहा बढ़ावाः मुख्यमंत्री  विष्णु…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान