Ro no D15139/23

हृदय शाह के मोतीमहल, रानीमहल सहित शंकर शाह, रघुनाथ शाह एवं रानी दुर्गावती के स्मारकों का किया जाएगा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेसा कानून में जल, जंगल, जमीन संरक्षण के लिए बैगा, भारिया व सहरिया जनजाति के लिए 1600 करोड़ की स्वीकृति

किसानों को 5 रुपये में बिजली कनेक्शन

किसानों को सोलर पम्प देकर बिजली बिल से मुक्त करने की दिशा में सरकार बढ़ रही है आगे

मुख्यमंत्री मण्डला के रामनगर में आयोजित “आदि उत्सव’’ में हुए शामिल

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के लिए आन, बान और शान से लड़ने वाले राजा हृदय शाह, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा और टंट्या मामा ने महान कार्य किया है, जो जल जमीन, जंगल और जमीर की रक्षा के लिए आगे आये हैं। हमारे प्रदेश और देश के जनजातीय महापुरुषों ने हमें गौरवान्वित किया है। हमें गर्व है जनजातीय महापुरुषों के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में खरगोन में क्रांति सूर्य टंट्या मामा विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मंडला के रामनगर में दो दिवसीय आदि उत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हृदय शाह द्वारा बनाये गए मोती महल का अवलोकन करते हुए लोक कला प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने 61 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।

स्मारकों व किलों के विकास कार्य होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय समुदाय के गौंड राजाओं के बने स्मारकों व किलों के विकास कार्य कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रामनगर और मंडला में राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, मोतीमहल, रानी महल को भी विकास कार्यों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने मंच से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को रामनगर स्थित मढ़िया के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें करीब 5 हजार नागरिकों की बैठक व्यवस्था के लिए सभागार, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था आदि के प्रस्ताव शामिल होंगे।

जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए बैगा, भारिया व सहरिया जनजाति के लिए राशि हुई स्वीकृत

रामनगर में “आदि उत्सव’’ के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पेसा कानून के तहत जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए शासन द्वारा बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति क्षेत्र के लिए 1600 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से 2600 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। किसानों को 5 रुपये में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। सभी किसानों को सोलर पम्प प्रदान कर बिजली बिल से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अब प्रदेश का किसान बिजली का उत्पादन भी करेगा, बिजली शासन द्वारा क्रय की जाएगी।

गाय भैंस खरीदने पर 25 प्रतिशत अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि म.प्र. में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के किसानों को 25 गाय या भैंस खरीदने पर 25 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। वहीं 200 गाय या भैंस खरीदने पर 50 गाय या भैंस शासन द्वारा दी जाएगी।

आदि उत्सव में हुआ जनजातीय कन्याओं का विवाह आयोजन

आदि उत्सव में 600 कन्याओं का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत विवाह हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सभी नव-विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत कन्याओं को मिलने वाली 49 हजार रुपये की राशि के चेक भी प्रदान किये। बच्चों को वकील, डॉक्टर और इंजीनियर बनाइये कॉलेज की फीस शासन वहन करेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए कहा कि वकील, डॉक्टर और इंजीनियर जो चाहे बनाइये। बच्चों के कॉलेजों की फीस शासन द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी कोचिंग दिलायी जाएगी।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि रामनगर में सन् 2015 से लगातार “आदि उत्सव’’ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आदि उत्सव में आदिवासी लोक संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा और इतिहास के संबंध में जानकारी दी जाती है। आदि उत्सव कार्यक्रम में पहुँचे लोगों को उन्होंने बधाई व शुभकामनाएं दी।

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि आदि उत्सव कार्यक्रम में संपूर्ण भारत के आदिवासी लोग शामिल होते हैं। गोंडवाना गोंड राजाओं ने 1500 से अधिक वर्षों तक शासन किया है। “आदि उत्सव’’ में आदिवासी संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा और इतिहास के बारे में बताया जाता है। इससे आने वाली पीढ़ी अपने आदिवासी समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा और इतिहास से अवगत हो सकेगी।

  • Related Posts

    सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    अब प्रदेश को करना होगा केवल 231.80 करोड़ रुपये का भुगतान   भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के…

    Read more

    मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति

    मुख्यमंत्री स्कूटी योजना को 2031 तक निरंतर रखे जाने के लिए 495 करोड़ रूपये की मंजूरी नमो हरित नगर योजना के लिये 100 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश उपार्जित गेहूँ,चना,…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज