Ro no D15139/23

नगरी में मसालों की खेती की ज्यादा संभावनाएं

अमानक खाद-बीज बेचने वाले दुकानदारों पर करें कार्यवाही
विभाग किसानों के केसीसी प्रकरण तैयार कर, बैंकों को शीघ्र भेजे
कलेक्टर ने कृषि एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की ली बैठक
धमतरी । जिले के नगरी क्षेत्र मे भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए वहां मसाला खेती की संभावनाएं अधिक है। इसके लिए विभागीय अधिकारी किसानां को शासन की योजनाओं-कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित कृषि एवं उससे संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिये। बैठक में कलेक्टर ने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन सहित अन्य विभागों से किसानों के केसीसी प्रकरण की बैंकवार बारी-बारी से जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन प्रकरणों को बैकों को शीघ्र भेजें। बैठक में कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को एनएलएम के तहत् प्रकरण तैयार करने कहा। कलेक्टर ने जिले में बीते 1 मार्च से की जा रही चना खरीदी एवं किसानों को भुगतान की जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में यूरिया वितरण की जानकारी ली और अधिकारियां को निर्देशित किया कि मई माह में लक्ष्य के 40 प्रतिशत का वितरण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अमानक खाद-बीज का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिये। कलेक्टर ने जिले के किसानों को मसाला, मखाना, फल और सब्जियों की खेती के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने इसके लिए अधिक से अधिक किसानों के प्ररकण तैयार करने कहा। कलेक्टर ने बीज निगम के अधिकारियों को मिलेट्स के बीज वितरीत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने खाद हेतु किसान पंजीयन की जानकारी ली और परसतराई गांव का बीज हेतु पंजीयन करने कहा। दुग्ध संग्रहण हेतु जिले की पंजीकृत समितियों की जानकारी ली उन्होंने माह में कुल संग्रहित दुग्ध की जानकारी लेते हुए ऐसी समितियां जो वर्तमान में सक्रिय नहीं है, उन्हें सक्रिय करने के निर्देश अधिकारियो को दिये। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों को दुग्ध का भुगतान न रोका जाये, राशि प्राप्त होते ही उनका भुगतान किया जाये। अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयोजित हो रहे किसान चौपाल की भी जानकारी ली और चौपाल में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे व्यक्ति या संस्था को बुलाकर जिले के किसानों को प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही शासन की योजनाआें से उन्हें लाभान्वित करने योजना तैयार करें। कलेक्टर ने किसानों को फूड प्रोसेसिंग, एआइएफ से भी जोड़ने कहा।

  • Related Posts

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *बस्तर के आर्थिक विकास और लघु वनोपजों के समुचित उपयोग के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा…

    Read more

    राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 4 मंडलों की पदाधिकारियों की सूची जारी

    राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY )- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC