Ro no D15139/23

समाधान शिविर ग्राम करमरी में नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शितापूर्वक किया गया निराकरण

शिविर में निराकरण के संबंध में वाचन कर ग्रामीणों को कराया गया अवगत
– शिविर में पीएम आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड और मोटराईज्ड ट्रायसायकल वितरण कर हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम करमरी में समाधान शिविर आयोजन किया गया। ग्राम करमरी के क्लस्टर में ग्राम पंचायत अरजकुंड, गुंडरदेही, जोंधरा, कलडबरी, कांपा, करमरी, महरूम, मासुलकसा, रानामटिया और रतनभाट कुल 10 ग्राम पंचायत शामिल है। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रथम चरण में प्राप्त विभिन्न विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व सहित अन्य विभागों को प्राप्त कुल 1 हजार 521 आवेदनों में 1 हजार 489 मांग और 32 शिकायतों से संबंधित आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण मौके पर किया गया। समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह शिविर में हितग्राहियों को जॉब कार्ड और मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी निराकरणों का वाचन कर पारदर्शिता के साथ ग्रामीणों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री प्रशांत ठाकुर, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू, सीईओ छुरिया श्री होरीलाल साहू सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं समाधान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 22, 23, 24 के लिए कृषि उपज मंडी डोंगरगढ़ में, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत मोहारा सिवनीकला, बिजनापुर, चैतुखपरी, मुढिय़ा, सहसपुर, पुरैना, खुर्सीपार, सेम्हरा, बिल्हरी, खैरा, रूवातला के लिए ग्राम मोहारा में, नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र सीताबर्डी वार्ड क्रमांक 2 में, नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14, 24, 25, 26, 27 के लिए स्टेट स्कूल में समाधान शिविर आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी