Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2025: जनमानस की उम्मीद एवं आकांक्षाओं के अनुरूप हो रहा समस्याओं का समाधान

सुशासन तिहार अंतर्गत स्टेट हाई स्कूल में समाधान शिविर का हुआ आयोजन
जिले के प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर शिविर में हुए शामिल
जिले के प्रभारी सचिव, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया शिविर का अवलोकन
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित हो नागरिक
राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत आज स्टेट हाई स्कूल में आयोजित समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के प्रभारी सचिव एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग, आयुक्त भू-अभिलेख श्री अविनाश चम्पावत शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी सचिव श्री अविनाश चम्पावत ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य के हित में कार्य किए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से जनमानस की उम्मीद एवं आकांक्षाओं के अनुरूप समस्याओं के समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न तरह की समस्याएं है। जिसके अनुरूप निराकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित यह समाधान शिविर नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पांच वार्ड 14, 24, 25, 26, 27 के लिए संयुक्त तौर पर लगाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए है। सर्वे के उपरांत परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराएं जाएंगे। वहीं नये आवास के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के लिए गंभीर है। भारत सरकार से ग्रामीण क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक आवास मिल सकें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी शिविर के माध्यम से जनसामान्य ले सकते हैं और अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक अच्छी योजना है। राजनांदगांव शहर में लगभग 40 हजार से अधिक घर है। पहले से ही हॉफ बिजली बिल योजना का लाभ जनसामान्य को मिल रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली का बिल शून्य हो जाता है। वही 30 हजार से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी मिलती है। उन्होंने विद्युत विभाग से कहा कि ऐसे हितग्राहियों को शिविर में ले जाए, जिनका बिजली बिल शून्य आया है, ताकि सभी इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
जिले के प्रभारी सचिव श्री अविनाश चम्पावत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं जनप्रनिधियों ने शिविर का अवलोकन किया। शिविर में राजस्व, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा केन्द्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विद्युत विभाग, आबकारी विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य, नल कनेक्शन, खाद्य विभाग, नजूल, आयुर्वेद, परिवहन, लीड बैंक, पशुधन सहित विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड सहित अन्य योजनाओं ने लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, संबंधित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जनहितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर प्रतिबद्ध है। शासन-प्रशासन द्वारा सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ