Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2025: जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम मोहारा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

12 ग्राम पंचायतों से प्राप्त 1379 मांगों एवं 12 शिकायतों का किया गया निराकरण
राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत आज जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम मोहारा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 12 ग्राम पंचायत मोहारा, सिवनीकला, बिजनापुर, चैतुखपरी, मुढिय़ा, सहसपुर, पुरैना, खुर्सीपार, सेम्हरा, बिल्हरी, खैरा, रूवातला से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा शत-प्रतिशत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया।
शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ने वाचन किया। उन्होंने बताया कि 12 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित 488, शौचालय निर्माण से संबंधित 265, राशन कार्ड से संबंधित 109, निर्माण कार्य से संबंधित 96, समाज कल्याण विभाग से संबंधित 177, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 3 एवं रोजगार गारंटी योजना संबंधित 132 आवेदनों का निराकरण किया गया है। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्राप्त 12 शिकायतों का निराकरण कर वाचन किया गया। शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता अजय सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री हीराराम वर्मा सहित सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम, नायब तहसीलदार श्री सतपाल यादव, श्रीमती प्राची लांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’