Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 सुशासन तिहार महिलाओं के लिए लेकर आया खुशियों की सौगात

– धनेश्वरी, श्यामबाई, नंदनी, पुष्पा, महेश्वरी, पूजा, भूमिका को मिला जब राशन कार्ड तो छलकी चेहरे पर खुशियां
– मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
राजनांदगांव 06 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम विचारपुर नवागांव में आयोजित समाधान शिविर में आज श्रीमती धनेश्वरी कंवर, श्रीमती श्याम बाई एवं श्रीमती नंदनी साहू ने राशन कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर की। ग्राम टप्पा निवासी श्रीमती धनेश्वरी कंवर ने कहा कि उन्होंने सुशासन तिहार में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। आज यहां समाधान शिविर में राशन कार्ड मिलने पर बहुत खुशी मिल रही है। राशन कार्ड से परिवार का भरण-पोषण करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की आभारी है, जिनके माध्यम से आज समाधान शिविर में उनकी समस्या का निराकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि शिविर में आकर उन्हें शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी मिली है। इसी तरह ग्राम तेंदूनाला निवासी बुजुर्ग श्रीमती श्याम बाई ने राशन कार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब एवं जरूरतमंदों का ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में आवेदन करने पर बहुत आसानी से उनका राशन कार्ड बन गया। सुशासन तिहार बड़ी संख्या में महिलाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। ग्राम सांगिनकछार निवासी श्रीमती फिरोबाई एवं श्रीमती पुष्पा हरिचंद्र चौधरी, ग्राम तिलईरवार निवासी श्रीमती महेश्वरी बंजारे, ग्राम विचारपुर नवागांव निवासी श्रीमती पूजा मेश्राम एवं श्रीमती भूमिका गाडा, ग्राम ओड़ारबांधा निवासी श्रीमती बरतनीन बाई को भी अंत्योदय परिवार हेतु राशन कार्ड प्राप्त हुआ। अंत्योदय राशन कार्ड में नि:शुल्क चावल मिलने पर परिवार के पालन पोषण में सहयोग मिलेगा। सभी ने समाधान शिविर में राशन कार्ड तत्काल मिलने पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    मिठाई, डेयरी उत्पाद, पनीर, खोवा, तेल, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए

    राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित…

    Read more

    नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत पत्रकार वार्तालाप एवं प्रदर्शनी का आयोजन 23 अगस्त को

    राजनांदगांव 22 अगस्त 2026। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय रायपुर एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से