Ro no D15139/23

सुशासन तिहारी किसान गनपत सिन्हा के लिए हुआ लाभकारी साबित

– समाधान शिविर विचारपुर नवागांव में किसान गणपत का बना नि:शुल्क नया किसान किताब
राजनांदगांव 06 मई 2025। सुशासन तिहारी के अंतर्गत समाधान शिविर में नि:शुल्क नया किसान किबात बनने पर किसान श्री गनपत सिन्हा के लिए लाभकारी साबित हुआ। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज ग्राम विचारपुर नवागांव में आयोजित समाधान शिविर किया गया। समाधान शिविर में पहुंचे ग्राम तेंन्दूनाला के किसान श्री गनपत सिंन्हा के पुत्र श्री भीषम सिन्हा ने बताया कि ऋण पुस्तिका नया बनवाए है। किसान किताब बनने पर श्री भीषम सिन्हा ने खुशी जाहिर की। पुराना किसान किताब बहुत पुराना होने के कारण उपयोग में नहीं ला पा रहे थे, जिससे बहुत कठिनायों का सामना करना पड़ रहा था। नया किसान किताब बनाने के लिए कई बार आवेदन किया था, लेकिन नहीं बन पा रहा था। श्री भीषम ने बताया कि सुशासन तिहार की जानकारी गांव में मुनादी द्वारा मिलने पर उन्होंने शीघ्र पंचायत में जाकर नया किसान किताब बनाने के लिए आवेदन किया और नि:शुल्क नया किसान किताब बन गया। नया किसान किताब के लिए किसी प्रकार की राशि भी नहीं लगा है। श्री भीषम ने कहा कि सुशासन तिहार बहुत मददगार साबित हुआ है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
किसान श्री भीषम सिन्हा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर सभी किसानों के लिए बहुत अच्छा है। उनके आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से बहुत सारी योजनाओं की जानकारी मिली है। श्री भीषम ने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेते हुए कृषि कार्य करते है। जिससे उनकी फसल का अच्छा उत्पादन होता है। समय-समय पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दिशा-निर्देश दिया जाता है। खाद-बीज के संबंध में जानकारी दी जाती है। जिससे उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी ले रहे हैं। कृषि कार्य में फसल विविधिकरण का उपयोग करते हैं। खरीफ सीजन में धान और रबी सीजन में गेंहू और चना की फसल लेते हैं। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत उन्होंने 200 क्ंिवटल से अधिक धान को विक्रय किया और बोनस की राशि भी समय पर मिल गया। इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। बोनस की राशि से कृषि कार्य को सरल बनाने के लिए टे्रक्टर खरीदा है। भविष्य में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर थे्रसर मशीन खरीदने की कार्ययोजना बना रहे हैं।

  • Related Posts

    बैठक के बाद तत्काल कार्रवाई : गोरीनगर अंडरपास से 24 घंटे में पानी निकासी का लक्ष्य

    *विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद जिला प्रशासन सक्रिय, रेलवे से जुड़े कार्यों को मिली गति*   राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    सहकारिता के साथ हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम

    सूरज की रोशनी बनी सहकारिता की बचत का आधार*   *- सौर ऊर्जा से घटा सहकारी समितियों का बिजली खर्च*   *- बैंक के प्रधान कार्यालय में प्रतिमाह 80 से…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया