Ro no D15139/23

श्रम पहचान संख्या प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 06 मई 2025। राज्य में 13 फरवरी 2025 से पूर्व प्रचलित छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 निरसित हो चुका है एवं इसके स्थान पर नवीन अधिनियम छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 2017 सपठित नियम 2021 अधिसूचना दिनांक से राज्य में प्रभावशील हो गया है। अधिसूचना प्रभावशील हो जाने से प्रदेश में स्थित सभी दुकान एवं स्थापनाओं के पंजीयन का कार्य श्रम विभाग के जिला कार्यालयों द्वारा श्रम विभाग के पोर्टल www.shramevjayate.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकेगा। यह अधिनियम केवल 10 या अधिक श्रमिक-कर्मचारी नियोजित करने वाले दुकान और स्थापनाओं पर लागू होगा। इस अधिनियम के लागू होने के 6 माह की अवधि के भीतर दुकान एवं स्थापनाओं के पंजीयन हेतु श्रम विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन अपलोड किया जाना होगा।
छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के तहत पूर्व से पंजीकृत दुकान स्थापनायें अधिनियम 2017 अंतर्गत पंजीकृत मानी जायेगी, किंतु उन्हें इस अधिनियम के प्रारंभ होने की तिथि से 6 माह के भीतर श्रम पहचान संख्या प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन करता होगा। जिसके लिए पंजीयन नि:शुल्क होगा। 6 माह की अवधि के पश्चात आवेदन पर नियमानुसार शुल्क देय होगा। नियोजकों को दुकान व स्थापना के पंजीयन व श्रम पहचान संख्या में संशोधन, बंदीकरण हेतु विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन किया जाना होगा। दुकान एवं स्थापनाओं में कार्यरत कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश का लाभ देते हुए स्थापनाओं को 24 घंटे संचालित किया जा सकेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विभाग के जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बैठक के बाद तत्काल कार्रवाई : गोरीनगर अंडरपास से 24 घंटे में पानी निकासी का लक्ष्य

    *विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद जिला प्रशासन सक्रिय, रेलवे से जुड़े कार्यों को मिली गति*   राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    सहकारिता के साथ हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम

    सूरज की रोशनी बनी सहकारिता की बचत का आधार*   *- सौर ऊर्जा से घटा सहकारी समितियों का बिजली खर्च*   *- बैंक के प्रधान कार्यालय में प्रतिमाह 80 से…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया