Ro no D15139/23

शांति समिति की बैठक : जुलूस, शोभायात्रा, भंडारा जैसे ज्यादा संख्या में लोगों के इकट्ठा होने वाले आयोजनों की लेनी होगी पूर्व अनुमति

कम से कम दो दिन पहले एसडीएम कार्यालय में देना होगा आवेदन

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हुई बैठक, समिति के सदस्य हुए शामिल

धमतरी 07 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार की मौजूदगी में आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिले में धरना-प्रदर्शनों, जुलूस-सभाओं, शोभायात्रा, भंडारों जैसे ज्यादा संख्या में लोगों के इकट्ठा होने वाले आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति लेने पर सहमति बनी। इस प्रकार के सभी आयोजनों के लिए आयोजक कम से कम दो दिन पहले संबंधित एसडीएम कार्यालय में सूचना और आवेदन करेंगे। ऐसे सभी प्रकार के आयोजन विधिवत अनुमति लेकर ही किए जाएंगे। अनुमति के आवेदन में कार्यक्रम की विषय वस्तु, अवधि, अनुमानित लोगों की संख्या और अन्य जरूरी जानकारी भी आयोजकों द्वारा प्रशासन को दी जाएगी।
जिले में शांतिपूर्ण आयोजनों के लिए इस प्रकार के अनुमति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे आयोजनों में यातायात व्यवस्था बाधित न होने या जाम की स्थिति निर्मित नहीं होने का ध्यान भी आयोजकों को रखना होगा। आयोजकों को इस दौरान यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। ऐसे आयोजनों में किसी भी तरह से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर पूरी तरह रोक होगी। सभी आयोजनों में कोलाहल अधिनियम का पालन किया जाना होगा। किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल पुलिस और संबंधित एसडीएम कार्यालय में सूचना देनी होगी। शांति समिति की बैठक में धमतरी शहर में यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। घड़ी चौक से सदर रोड, गोल बाजार के पास दुकानदारों द्वारा सामान रखकर रास्ते को छोटा करने से ट्रेफिक की समस्या की जानकारी समिति के सदस्यों ने बैठक में दी। कलेक्टर ने इसके लिए नगर निगम आयुक्त को कार्यवाही के निर्देश दिए।

Related Posts

गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट एसोसिएशन की गोताखोर टीम ने मुरुमसिल्ली जलाशय में डूबे दो मछुआरों के शव खोज निकाले

धमतरी, 13 सितंबर 2026। मुरुमसिल्ली जलाशय के आश्रित ग्राम गेदारापारा और बागडोंगरी निवासी दो मछुआरों के तेज जलप्रवाह में बह जाने की घटना में आज गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट एसोसिएशन…

Read more

पंचायतों की आय बढ़ाने धमतरी का नवाचार मॉडल

PPP मॉडल से विकसित होंगे व्यावसायिक परिसर, यूनिपोल-होर्डिंग सहित आय के नए स्रोतों को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 13 सितंबर 2026। ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और…

Read more

NATIONAL

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात