Ro no D15139/23

शांति समिति की बैठक : जुलूस, शोभायात्रा, भंडारा जैसे ज्यादा संख्या में लोगों के इकट्ठा होने वाले आयोजनों की लेनी होगी पूर्व अनुमति

कम से कम दो दिन पहले एसडीएम कार्यालय में देना होगा आवेदन
कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हुई बैठक, समिति के सदस्य हुए शामिल

धमतरी 07 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार की मौजूदगी में आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिले में धरना-प्रदर्शनों, जुलूस-सभाओं, शोभायात्रा, भंडारों जैसे ज्यादा संख्या में लोगों के इकट्ठा होने वाले आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति लेने पर सहमति बनी। इस प्रकार के सभी आयोजनों के लिए आयोजक कम से कम दो दिन पहले संबंधित एसडीएम कार्यालय में सूचना और आवेदन करेंगे। ऐसे सभी प्रकार के आयोजन विधिवत अनुमति लेकर ही किए जाएंगे। अनुमति के आवेदन में कार्यक्रम की विषय वस्तु, अवधि, अनुमानित लोगों की संख्या और अन्य जरूरी जानकारी भी आयोजकों द्वारा प्रशासन को दी जाएगी।
जिले में शांतिपूर्ण आयोजनों के लिए इस प्रकार के अनुमति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे आयोजनों में यातायात व्यवस्था बाधित न होने या जाम की स्थिति निर्मित नहीं होने का ध्यान भी आयोजकों को रखना होगा। आयोजकों को इस दौरान यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। ऐसे आयोजनों में किसी भी तरह से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर पूरी तरह रोक होगी। सभी आयोजनों में कोलाहल अधिनियम का पालन किया जाना होगा। किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल पुलिस और संबंधित एसडीएम कार्यालय में सूचना देनी होगी। शांति समिति की बैठक में धमतरी शहर में यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। घड़ी चौक से सदर रोड, गोल बाजार के पास दुकानदारों द्वारा सामान रखकर रास्ते को छोटा करने से ट्रेफिक की समस्या की जानकारी समिति के सदस्यों ने बैठक में दी। कलेक्टर ने इसके लिए नगर निगम आयुक्त को कार्यवाही के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच