Ro no D15139/23

धमतरी के दो छात्र दसवीं की मेरिट लिस्ट में सौरभ ने छठवां और समीर ने नौवां स्थान प्राप्त किया कलेक्टर मिश्रा ने दी बधाई-शुभकामनाएं

धमतरी 07 मई 2025 /माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम आज घोषित किये गये हैं। दसवीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में जिले के दो छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराकर धमतरी का मान बढ़ाया है। इस परीक्षा में सौरभ जोशी ने प्रदेश में छठवां और समीर साहू ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है। कलेक्टर का बधाई संदेश लेकर आज कुरूद के एसडीएम श्री नभ सिंह कोशले विद्यार्थियों के घर पहुंचे। एसडीएम ने कलेक्टर की शुभकामनाओं से दोनों विद्यार्थियों और उनके परिजनों को अवगत कराया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हाईस्कूल सर्टिफिकेट की परीक्षा में मगरलोड विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल बूढ़ेनी के छात्र सौरभ जोशी ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान पाया है। इसी तरह शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल चरमुड़िया के छात्र समीर साहू ने इस परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। समीर ने मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सौरभ जोशी और समीर साहू को इसी तहर कड़ी मेहनत कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिले के सभी विद्यार्थियों को इन छात्रों की उपलब्धि से प्रेरणा लेने और मन लगाकर पढ़ने तथा जीवन लक्ष्य प्राप्त करने की समझाईश भी दी है।

  • Related Posts

    कलेक्टर मिश्रा ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने किया प्रेरित

    स्किल सेंटर, स्कूल, सड़क, खेल मैदान और अर्जुनी तालाब का किया निरीक्षण;   धमतरी 1 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा…

    Read more

    जनप्रयास पोर्टल से विकास में नागरिकों की भागीदारी को मिलेगा नया आयाम

    प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा 2 अक्टूबर को करेंगे पोर्टल का शुभारंभ   ‘हर नागरिक अपने जिले को बदल सकता है’ की भावना के साथ जनसहभागिता को मिलेगा डिजिटल मंच…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग