Ro no D15139/23

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने में तेजी लाने एवं आम जतना की सुविधा हेतु बढ़ाई गई शिविरों की संख्या

जशपुरनगर 08 मई 2025/ सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर वाहन स्वामी द्वारा 120 दिवस के भीतर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जशपुर जिले में पंजीकृत समस्त श्रेणी के वाहनों का एच.एस.आर.पी. लगाने की जिम्मेदारी मेसर्स रोज मेर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड को दी गई है। मेसर्स रोज मेर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड कंपनी के द्वारा एच.एस.आर.पी. लगाए जाने हेतु जिले के सभी विकास खंडों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इनमें जशपुर विकासखण्ड के तहसील कार्यालय परिसर में 07 से 10 मई 2025 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी प्रकार कुनकुरी विकासखण्ड के जनपद पंचायत भवन में 12 से 14 मई तक, कांसाबेल विकासखण्ड के जनपद पंचायत भवन में 15 से 17 मई तक, पत्थलगांव के जनपद पंचायत भवन में 19 से 21 मई तक, फरसाबहार के जनपद पंचायत भवन में 22 से 24 मई तक, बगीचा के जनपद पंचायत भवन में 26 से 28 मई तक, मनोरा के जनपद पंचायत भवन में 29 से 31 मई 2025 तक एवं दुलदुला के जनपद पंचायत भवन में  02 से 04 जून 2025 तक शिविर का आयोजन किया जाना निर्धारित है। इन निर्धारित शिविरों के अलावा भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की संख्या में तेजी लाने एवं आम जतना की सुविधा हेतु शिविरों की संख्या बढ़ाई गई है। जिसमें तहत 12 से 14 मई तक पत्थलगांव जनपद भवन में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह 15 से 17 मई तक बागबहार के पंचायत भवन, 19 से 21 मई तक कोतबा के सांस्कृतिक भवन, 22 से 24 मई तक तपकरा के सामुदायिक भवन, 26 से 28 मई तक सन्ना के पंचायत भवन, 29 से 31 मई 2025 तक आस्ता के पंचायत भवन एवं 02 से 04 जून 2025 तक कुनकुरी के जनपद पंचायत भवन में शिविर का आयोजन होगा।

  • Related Posts

    विश्व मात्स्यिकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

    मछली पालन, झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी जशपुरनगर 22 नवंबर 2026/ विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम पी.जी. कॉलेज…

    Read more

    इस वर्ष 3 नए उपार्जन केंद्र बने, किसानों को मिलेगी सुविधा

    समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का हुआ है पंजीयन जशपुरनगर 22 नवंबर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर…

    Read more

    NATIONAL

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी