Ro no D15139/23

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

मछली पालन, झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

जशपुरनगर 22 नवंबर 2026/ विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग 400 मत्स्य पालक किसानों ने हिस्सा लिया। इसमें जशपुर जिले के सभी विकास खंडों से 70 मत्स्य पालक किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिमा केरकेट्टा एवं श्रीमती नानमणि पैंकरा, श्री राजेंद्र पैंकरा, श्री श्रवण यादव, श्री सुजान बिंद सहित संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी एवं रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को झींगा पालन एवं तिलापिया मछली पालन की आधुनिक तकनीकों, उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा मत्स्य पालन के माध्यम से आय में वृद्धि की संभावनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पोर्टल पर मत्स्य कृषकों के पंजीयन की प्रक्रिया तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ एवं पात्रता के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।

  • Related Posts

    श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित

    अम्बिकापुर 22 नवम्बर 2026/ मतदाता जागरूकता माह के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय डिगमा में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन…

    Read more

    इस वर्ष 3 नए उपार्जन केंद्र बने, किसानों को मिलेगी सुविधा

    समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का हुआ है पंजीयन जशपुरनगर 22 नवंबर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत