Ro no D15139/23

दुर्घटना ने श्याम से छीना पैरों का बल तो सीएम कैंप कार्यालय बना सहारा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को श्याम ने दिया धन्यवाद

जशपुरनगर  8 मई 2025/  वाहन चालन का काम कर अपना जीवन यापन करने वाले श्याम यादव का जीवन बड़ा सुखमय था। मां पिता और पत्नी बच्चों से भरा पूरा हंसता खेलता परिवार जिसका अकेला पालनकर्ता श्याम हुआ करता था। पर 2022 में एक दिन दुर्भाग्य से एक गंभीर हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसके एक पैर और हाथ ने चलना बंद कर दिया। हादसा से उनका पूरा जीवन परिवर्तित हो गया। कभी चार पहिया वाहन का चालन कर जीवन यापन करने वाले श्याम का अपने पैरों पर चलना भी मुश्किल हो गया।
ऐसे में घर की समस्याओं में घिर कर वे बहुत परेशान थे। ऐसे में उन्होंने मदद के लिए सीएम कैंप कार्यालय में सहायता के लिए आवेदन दिया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान कराने की योजना के तहत श्याम को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। जिस पर श्याम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि जब मेरे पैरों में बल नहीं था सीएम कैम्प कार्यालय ने मुझे नए सिरे से जीवन प्रारम्भ करने के हौसले के साथ मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं सीएम कैम्प कार्यालय को धन्यवाद देता हूँ।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सीएम कैंप कार्यालय बगिया मानवीय संवेदनाओं का केंद्र बन गया हैं। कार्यालय में जन समस्या का निवारण  तत्परता से किया जा रहा है। उम्मीद और आशा लेकर पहुंचने वाले लोग यहां से एक मुस्कुराहट के साथ वापस जाते हैं।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) अंबिकापुर में ’यंग थिंकर मीट 2026’ में जुटे 65 युवा

    अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2026/ मुहिम फाउंडेशन और यूथ एक्शन क्लब के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार को ’यंग थिंकर मीट 2026’ का आयोजन किया गया। इसमें सरगुजा जिले के 8 शासकीय…

    Read more

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से गायलुंगा-बछराव मार्ग की मरम्मत शुरू

    बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर नगर, 03 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के गायलुंगा से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी