Ro no D15139/23

जन-जन तक सुशासन: छत्तीसगढ़ अंचल के दूरस्थ स्थलों पर सरकार की सीधी पहुंच

रायपुर, 09 मई 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन शासन की जनहितकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक सीधे पहुँचाने की एक अभिनव पहल के रूप में किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत सुकमा जिले के आदिवासी बहुल जीरमपाल कलस्टर ग्राम पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सरकार खुद आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है। यह आप सभी के सहयोग और सहभागिता से ही संभव है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँच सके।

इस समाधान शिविर में ग्राम पंचायत जीरमपाल, गादीरास, मूरतोंडा, नागारास, सोनाकुकनार और रामपुरम के ग्रामीणों द्वारा दिए गए लगभग 980 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की गई और ऑन-द-स्पॉट सेवाएं भी प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अन्न प्रासन्न और गोद भराई जैसे पारंपरिक अनुष्ठानों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की माताओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन ग्रामीण अंचलों में महिला और शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम रहा।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माड़े बारसे, श्रीमती गीता कवासी, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष ईड़ो, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे व श्री दिलीप पेद्दी तथा प्रशासनिक अमले से कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, एसडीएम सुश्री मधु तेता, तहसीलदार श्री अनिल ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में…

    Read more

    छात्रावास की सुविधा से छात्र समर कोरवा की पढ़ाई हुई नियमित

    रहने और भोजन की व्यवस्था मिलने से पढ़ाई पर ध्यान देना हुआ आसान कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पहाड़ी कोरवा छात्र समर कोरवा के परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी