Ro no D15139/23

श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी श्रीमती बसंती बाई यादव के पति श्री नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में परिवार की जरूरतों के साथ बेटी की आगे की पढ़ाई का खर्च जुटाना उनके लिए चुनौती था।

श्रीमती बसंती बाई का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में रेजा-कुली श्रेणी के अंतर्गत पंजीयन है। श्रम विभाग से उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उनकी प्रथम संतान को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।

इस राशि का उपयोग उन्होंने बेटी की पढ़ाई में किया। परिवार के लिए यह सहायता शिक्षा की राह में महत्वपूर्ण संबल बनी। आज उनकी बेटी स्नातकोत्तर (पीजी) की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है और अपने भविष्य के लिए आगे बढ़ रही है।

श्रीमती बसंती बाई ने बताया कि श्रम विभाग से मिली सहायता ने बेटी की पढ़ाई में सहयोग दिया। उन्होंने श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    रायपुर की बेटी श्रेष्ठा तिवारी ने कर दिया कमाल! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया हेल्थ क्रिएटर अवॉर्ड!”

    बताते चलें, 25 नवंबर को होटल Babylon में हुए पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स में रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को हेल्थ एंड वेलनेस क्रिएटर अवॉर्ड मिला है। साथ में 25…

    Read more

    सेना भर्ती की तैयारी को परखने का मिलेगा अवसर, 29 नवंबर को धमतरी में होगी फाइनल रिहर्सल

      *इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी 1600 मीटर दौड़, शारीरिक दक्षता, ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मिलेगा नकद पुरस्कार* धमतरी 26 नवंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26