Ro no D15139/23

गुणवत्ता आधारित चिकित्सा शिक्षा एवं सेवा व्यवस्था की ओर निर्णायक कदम”

*सचिव श्री अमित कटारिया की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न*

रायपुर, 09 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज एक उच्चस्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य भवन, सेक्टर-19, नवा रायपुर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया ने की।

बैठक में प्रदेश में संचालित 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं 3 सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालयों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इन संस्थाओं की सेवाओं की गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता तथा सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए बैठक में 10 प्रमुख एजेंडों के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

इस अवसर पर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, संचालक डॉ. यू. एस. पैकरा, अतिरिक्त संचालक डॉ. पुनीत गुप्ता सहित समस्त अधिष्ठाता, संयुक्त संचालक, अधीक्षक एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के अधीक्षक उपस्थित रहे।

सचिव श्री कटारिया ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए आमजन को समय पर विशेषज्ञ और उन्नत चिकित्सकीय सुविधा सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही, सतत निगरानी, मूल्यांकन एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देने की बात कही।

  • Related Posts

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की

    *जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की बेहतर प्लानिंग के…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया