Ro no D15139/23

समाधान शिविर 12 मई को गट्टासिल्ली और 13 मई को मोहेरा में

धमतरी 09 मई 2025/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत गट्टासिल्ली में 12 मई को और मगरलोड विकासखंड के मोहेरा में 13 मई को समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगो की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए समाधान की जानकारी विभागवार, ग्राम पंचायत वार दी जाएगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शिविर आयोजन की जानकारी ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन शिविरों में संबंधित क्लस्टर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। शिविर स्थलों पर आया पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन आदि लेने का काम भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर, पोषण शिविर, कृषि यंत्र-सामग्री वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न उपकरण, सामग्रियों का वितरण आदि भी इन समाधान शिविरों के दौरान होगा।

गट्टासिल्ली में आयोजित समाधान शिविर में गोविन्दपुर, गट्टासिल्ली, झुंझराकसा, घोटगांव, करैहा, आमदी, चिंवर्री, खैरभर्री, सराईटोला मा., बटनहर्रा और बगरूमनाला को शामिल किया गया है। वहीं मोहेरा में आयोजित समाधान शिविर में बोईरगांव, मोहेरा और मारागांव ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो रातों में 6 हाइवा जब्त

    राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप   धमतरी, 9 सितंबर 2026। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी…

    Read more

    सरकारी स्कूलों में नवाचार की क्रांति, धमतरी के शिक्षकों के समर्पण से बदले बच्चों के दिन, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

    रायपुर,09 सितंबर 2026/   सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि साफ नीयत, नई सोच और बच्चों के भविष्य के प्रति सच्चा…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर