Ro no D15139/23

मथुराडीह में लगी किसान चौपाल : फसल चक्र परिवर्तन और दलहन तिलहन की खेती पर की गयी चर्चा

कलेक्टर हुए शामिल-प्रगतिशील किसानों से कुछ नया व बेहतर करने दी समझाईश

धमतरी 09 मई 2025/ खेती-किसानी को बेहतर बनाकर लाभ के व्यवसाय के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार किसान चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। आज धमतरी विकासखण्ड के ग्राम मथुराडीह में आयोजित किसान चौपाल में किसानों ने दलहन-तिलहन फसलों के अलावा फसल चक्र परिवर्तन में गांव और किसानों के जीवन मे आये बदलाव की चर्चा हुई। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसान चौपाल में आसपास के प्रगतिशील किसान आयें हुए है, जिन्होंने पारम्परिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती अपनाई और प्रगति की राह में आगे बढ़ रहे है। क्षेत्र के किसानों के लिए यह अच्छा अवसर है, वे इन प्रगतिशील किसानों की बातों को सुनें और उनकी पद्धति अपना कर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हमारा जिला उत्कृष्ट किसानों से परिपूर्ण है, जो कोदो, रागी, मिलेट्स, चना बीज उत्पादन और फसल चक्र अपनाकर जल संरक्षण में भी अपना सहयोग दें रहे है।
कलेक्टर ने कहा कि अब समय आ गया है कि धान की पारम्परिक खेती को छोड़कर किसान नगदी फसल, पशुपालन, उद्यानिकी फसल की ओर कदम बढाया जाये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आप सभी की सुविधा के लिए यहां कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मछलीपालन सहित अन्य समवर्ती विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये है, जहां आप किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ ले सकते है। कलेक्टर ने उपस्थित किसानों को खेती को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि जिले में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर एवं सीईओ ने किसान राजकुमार सिन्हा और तोमन सिंह ध्रुव को बीज भी वितरित किया।
किसान चौपाल में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों को शासन की योजनाआें की जानकारी देते हुए इन शिविरों का आयोजन अच्छी पहल है। किसान चौपाल में जब किसान अपने अनुभव बताते है, तो दूसरे किसानों को इसका लाभ मिलता है। उन्होंने अपनी समस्याओं को विभागों के समक्ष रखने कहा ताकि उनका निराकरण किया जा सके। चौपाल में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव, जनपद सदस्य श्री कैलाश देवांगन, सरंपच मथुराडीह श्रीमती वसंती नेताम, सभापति श्री अग्रवाल साहू, के अलावा उपसंचालक कृषि श्री मोनेश साहू, उपसंचालक पशुपालन श्री एसएस बघेल, एसडीओ कृषि श्री मनोज सागर सहित प्रगतिशील किसान संजय रामटेके, राधेश्याम साहू, मनोज कुमार साहू, परेश पाल, केलाराम निषाद, और बीरसिंह सोरी और क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आईटीआई मेघा और सद्भाव रिन्यूएबल्स लिमिटेड के बीच कौशल प्रशिक्षण के लिए एमओयू

    इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के 60 प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा 150-150 घंटे का औद्योगिक प्रशिक्षण   व्यावहारिक कौशल, तकनीकी दक्षता और उद्योगों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में…

    Read more

    ग्राम तुमड़ीबहार में महिलाओं को दिया गया शहद प्रसंस्करण का व्यावहारिक प्रशिक्षण

      तकनीकी कौशल से स्वरोजगार, आय में वृद्धि और महिला आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा धमतरी, 24 अक्टूबर 2026। जिले के वनांचल क्षेत्र में महिलाओं को आजीविका के नए अवसरों से…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील