Ro no D15139/23

कोरिया में विज्ञान का उत्सव-मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम ने रचा इतिहास

मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान

रायपुर । विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ावा देने हेतु कोरिया जिले में पहली बार एक ऐतिहासिक पहल की गई। जिला प्रशासन कोरिया, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी और ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम में 10 मई 2025 को किया गया। यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्पद अनुभव भी साबित हुआ।

इस अभिनव कार्यक्रम में जिले के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को जागृत करना। विद्यार्थियों को टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, मंगल ग्रह और बृहस्पति का अवलोकन करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें ब्रह्मांड की विशालता और रहस्य का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों को एलईडी स्क्रीन पर ब्रह्मांड से संबंधित अद्भुत जानकारियाँ और दृश्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान खगोलीय पिंडों की जानकारी दी गई और वैज्ञानिकों द्वारा ब्रह्मांड की विभिन्न घटनाओं को सरल भाषा में समझाया गया।

मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुर्रे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना रजवाड़े ने इस अनूठे प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को विज्ञान की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सशक्त करने वाला आयोजन

इस कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के ऑल इंडिया कमेटी के सदस्य श्री पतित पावन कुइला, काउंसिल सदस्य श्री विजय कुमार, छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री पूजा शर्मा तथा कोरिया प्रभारी श्री कमल डडसेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। टेलीस्कोप विशेषज्ञ श्री जीवन साहू और नीरज कुमार ने छात्रों को खगोलीय पिंडों के अवलोकन में मार्गदर्शन दिया।

विज्ञान की सोच, समाज का भविष्य

कार्यक्रम का मूलमंत्र मानवता के लिए विज्ञान, समाज के लिए विज्ञान, सोच में विज्ञान’ विद्यार्थियों के मन में गूंजता रहा। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतने पास से चंद्रमा और ग्रहों को देखा और यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

निश्चित ही इन दूरस्थ क्षेत्रों में वैज्ञानिक चेतना का संचार करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, परंतु जिला प्रशासन और विज्ञान संस्थाओं ने मिलकर यह सिद्ध कर दिया कि प्रयास और संकल्प से कोई भी कार्य असंभव नहीं। यह कार्यक्रम न केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि रहा, बल्कि भावी वैज्ञानिकों के लिए एक प्रेरणादायक मंच भी बना।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जनदर्शन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है आयोजित

        मुख्यमंत्री श्री साय दिव्यांगजनों से प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं मुलाकात *दिव्यांगजनों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुन रहे हैं मुख्यमंत्री, त्वरित निराकरण के दे रहे…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

      *जीराफूल, जवाफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ जैसे सुगंधित चावलों की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत करने की पहल* *कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26