
Anand Mohan Surrender Order: बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड को लेकर आनंद मोहन को समय से पहले ही रिहा कर दिया गया था. ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट ने फिर सुनवाई की और आनंद मोहन की रिहाई को रद्द कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के अंदर सरेंडर करने का आदेश दिया है.
4 महीने पहले ही हुई थी सुनवाई
जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में यह फैसला जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने सुनाया है. जी कृष्णैया हत्याकांड के मामले में आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर लगभग 4 महीने पहले ही सुनवाई पूरी कर ली गई थी. लेकिन फैसला रिजर्व रखा गया था. ऐसे में आज फैसला सुनाया गया.
सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा गया?
सुप्रीम कोर्ट में यह कहा गया कि साल 2023 में जेल मैन्युअल में संशोधन कर आनंद मोहन को समय से पहले रिहा कर दिया गया था. यह कदम बिना किसी उद्देश्य या नेक नीयत से लिया गया बदलाव था. इसके लिए बिहार सरकार कोई भी वैध सार्वजनिक उद्देश्य बताने में सफल नहीं रही है. ऐसे में यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन है. इसलिए आनंद मोहन की रिहाई को रद्द करते हुए एक महीने के अंदर सरेंडर का फैसला सुनाया गया.






