Ro no D15139/23

आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा अवैध मदिरा पर बड़ी कार्यवाही

रायपुर, 12 मई 2025 : कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में शराब के अवैध परिवहन, भंडारण एवं कारोबार पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर जांच-पड़ताल और औचक दबिश का अभियान लगातार जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने बीते तीन दिनों में शराब के अवैध कारोबार कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही के दौरान 40.68 बल्क लीटर देशी मदिरा, 8.1 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा 06 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई 2025 को गश्त के दौरान महमरा एनीकट मार्ग पर आरोपी अमन कुंभकार से 5.58 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला तथा एक दुपहिया वाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी तरह 11 मई को 5 मामले पकड़े गए। ग्राम जामगांव-अमलीडीह मार्ग पर आदतन अपराधी राजकुमार सोनकर से 6.12 बल्क लीटर देशी मदिरा तथा एक वाहन जब्त किया गया। ग्राम घिंकुड़िया में आरोपी सूरज बंजारे से 10.08 बल्क लीटर देशी मदिरा एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुरूद रोड, कोहका से आरोपी कृष्णा सिन्हा के कब्जे से 8.1 बल्क लीटर विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुम्हारी कूकदा रोड पर आरोपी भरत जगत से 9 बल्क लीटर देशी मदिरा और वाहन जब्त किया गया। कुम्हारी में आरोपी पुरुषोत्तम सोनी से 4.5 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद कर धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

12 मई 2025 को ग्राम नवागांव, थाना बोरी में आरोपी सनतन देशलहरे से 5.40 बल्क लीटर देशी मदिरा तथा एक दुपहिया वाहन जब्त कर धारा 34(2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई। उक्त सभी प्रकरणों में संबंधित आबकारी उप निरीक्षकों द्वारा विवेचना करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्रवाईयों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धीरज कन्नौजिया, आबकारी मुख्य आरक्षक प्रह्लाद सिंह राजपूत, संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक देव प्रसाद पटेल, संदीप तिर्की, खुलदीप, वाहन चालक दीपक राजू, दुर्गेश कुर्रे, धनराज खरे एवं नोहर साहू शामिल रहे।

  • Related Posts

    मेचका में जनभागीदारी की अनूठी मिसाल

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान   *एक माह में पहुंचे 5,500 से अधिक पर्यटक*   रायपुर,17 सितम्बर 2026/   धमतरी जिले में ‘सेवा…

    Read more

    गंगरेल के दुर्गम हरफर में ‘नल से जल’ लाया बदलाव की नई किरण

    *जल जीवन मिशन*   रायपुर, 17 सितंबर 2026/   गंगरेल जलाशय की विशाल जलराशि और घने जंगलों के बीच बसा धमतरी विकासखंड की ग्राम पंचायत अरौद डुबान का आश्रित गांव…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला