Ro no D15139/23

सड़क दुर्घटना के हिट एंड रन प्रकरणों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने प्रभावी कार्ययोजना – जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

दिनांक 15.05.2025 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा सुश्री राजेश्वरी सूर्यवंशी, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कबीरधाम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय दंडाधिकारी कवर्धा श्री मुकेश रावटे उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, एवं तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 12.01.2024 (रिट याचिका सिविल क्रमांक 295/2012) के परिपालन में *हिट एंड रन सड़क दुर्घटना योजना, 2022* के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। सभी थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया कि यदि दुर्घटना के एक माह में वाहन की पहचान नहीं हो पाती है तो घायल/मृतक के परिजनों को मुआवजा दावे की प्रक्रिया की जानकारी लिखित रूप में दी जाए।
साथ ही क्लेम इन्क्वायरी ऑफिसर को प्राप्त प्रथम दुर्घटना रिपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों को एक माह में क्लेम सेटलमेंट कमिशन को भेजने हेतु कहा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि *01 अप्रैल 2022* के पश्चात् हिट एंड रन के सभी प्रकरणों की समीक्षा कर दावा प्रस्तुत न कर पाने वालों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा।

योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सभी थानों में बैनर, पंपलेट्स लगाए जाएंगे तथा संबंधित अधिकारियों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही थानों में नियुक्त पैरालीगल वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आम नागरिक भी इस योजना का अधिकतम लाभ ले सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आमजन से अपील करता है कि यदि किसी परिचित या परिजन की मृत्यु/चोट *हिट एंड रन दुर्घटना* में हुई है, तो वे इस योजना के तहत मुआवजा दावा प्रस्तुत करें। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी थाना, तहसील कार्यालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कबीरधाम मेरे सपनों का भारत चित्रकला में छात्र कृष्ण साहू प्रथम

    कवर्धा।  शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी से मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में भैया कृष्णा साहू ने चित्रकला प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे