Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरो को दिए आवश्यक निर्देश

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने किया था हमला

कवर्धा, 12 मई 2025। कबीरधाम जिले के ग्राम थुवापानी के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान ग्रामीणों पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया, जिससे चार ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तत्काल जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, श्री खिलेश्वर साहू, श्री रामप्रसाद बघेल, श्री मोहन ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। वन विभाग द्वारा तत्काल राहत के तौर पर घायलों को सहायता राशि प्रदान की गई है।

घायलों में ग्राम बाघूटोला निवासी श्री सुखराम पटेल, श्री उमेंद पटेल, ग्राम चिखली निवासी श्रीमती फूल बाई और ग्राम दियाबार निवासी श्रीमती राजमती शामिल हैं। इन सभी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज जारी है। एक ग्रामीण को रायपुर रेफर किया गया है।

  • Related Posts

    सहसपुर लोहारा में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश में  

    * गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क सोनोग्राफी जांच स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में 173 गर्भवती माताओं का निःशुल्क सोनोग्राफी जांच   सहसपुर लोहारा, 24 नवंबर 2026 शासन की जनकल्याणकारी…

    Read more

    बाल दिवस पर गुरुकुल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित 

    कवर्धा/नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों को प्राचार्य मनोज कुमार राय के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ दी…

    Read more

    NATIONAL

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ