Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत सिरमिना में आयोजित हुआ समाधान शिविर ’2410 आवेदन प्राप्त, 1989 का हुआ मौके पर निराकरण’

कोरबा 15 मई 2025/ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिरमिना में आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत क्लस्टर सिरमिना में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहंचाया जा रहा।

शिविर में 2410 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1989 आवेदनों  का तत्काल निराकरण कर संबंधित हितग्राहियों को मौके पर लाभ पहुँचाया गया। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जनपद पंचायत द्वारा राशन कार्ड, जॉब कार्ड वितरित किए गए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिरमिना में पुलिस चौकी और क्षेत्र में हाई मास्क सोलर लाइट लगाने की आवश्यकता भी बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती माधुरी देवी सिंह तंवर अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा ने की। इस अवसर पर श्री प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री विद्वान सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य, श्री तुलाराम भारद्वाज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पोड़ी उपरोड़ा, स्थानीय जनपद सदस्य, तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा एवं पसान, सीईओ जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में ग्राम पंचायत सिरमिना सहित नवापारा, अटारी, सिमगा, घोसरा, जामकछार, छिंदिया, दम्हामुड़ा जैसे गांवों के नागरिक शामिल हुए। विभागीय अधिकारियों द्वारा शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर समस्याओं का समाधान किया गया।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री ने ₹91.21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एसबीएस कॉलोनी और गायत्री नगर में सड़क, नाली एवं अन्य कार्यों से मजबूत होंगी मूलभूत सुविधाएं

     कोरबा, 30 अक्टूबर 2026/नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शुक्रवार को नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित रविशंकर…

    Read more

    कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण

     बच्चों के बीच बैठकर जानी आवश्यकताएं, सभी जरूरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कोरबा, 30 अक्टूबर 2026/ स्कूल में बच्चों के बीच पहुंचकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने न…

    Read more

    NATIONAL

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी