Ro no D15139/23

18 किलोग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी सहित कुल 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

 

मनीषा नगारची (रायपुर ब्यूरो )

 

विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

 

इसी तारतम्य में दिनांक 16.05.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के बाजू एक्सप्रेस-वे रोड के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा कही जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री केशरनंदन नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को आरोपियों को गांजा के साथ रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. जावेद शेख एवं शबनम आरा शेख निवासी उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया ।

 

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 18 किलो 380 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 128/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी –

 

(1) मोह. जावेद शेख पिता मोह. कलाम शेख उम्र 30 साल निवासी ग्राम कलूंगा बेलडीह पोस्ट लाठीकांटा थाना वेदव्यास जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा।

 

(2) शबनम आरा शेख पति मोह. जावेद शेख उम्र 35 साल निवासी ग्राम कलूंगा बेलडीह पोस्ट लाठीकांटा थाना वेदव्यास जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा।

 

कार्यवाही में निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि राजेन्द्र कंवर, मुकेश सोरी, प्र.आर. जसवंत सोनी, वीरेन्द्र भार्गव, आर. मुनीर रजा, तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू, अनिल राजपूत, अविनाश टण्डन की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

  • Related Posts

    जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री ने कहा- अभियान से आम नागरिक को मिले प्रत्यक्ष लाभ   *सेवा सेतु शिविरों में योजनाओं का मिलेगा त्वरित लाभ, समस्याओं का होगा मौके पर निराकरण*   *रोजगार मेलों…

    Read more

    मंत्री टंक राम वर्मा का बस्तर दौरा, नारायणपुर में ’सेवा संकल्प अभियान’ बैठक में होंगे शामिल, चित्रकोट में करेंगे रात्रि विश्राम

    रायपुर, 10 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा 11 सितंबर शुक्रवार को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नारायणपुर और…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ