Ro no D15139/23

ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत, सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल पर चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम कुमडेवा निवासी कृषक श्री गबरेल लकड़ा ने ड्रीप सिंचाई प्रणाली की मांग को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन किया था, जिसे उद्यान विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर निराकृत किया गया।
आवेदन आईडी क्रमांक 25143322200167 के अंतर्गत कृषक के खेत में ड्रीप सिंचाई प्रणाली की स्थापना कर दी गई है। इस तकनीकी सुविधा से अब श्री लकड़ा अपने खेत में कम जल में अधिक क्षेत्र की सिंचाई कर सकेंगे, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी और श्रम की बचत भी होगी।
ड्रिप प्रणाली की स्थापना के बाद कृषक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की इस तत्परता से वे बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने सुशासन तिहार को किसानों के लिए वरदान बताया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उद्यान विभाग सरगुजा के द्वारा किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ते हुए कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और आने वाले समय में और भी कृषकों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

  • Related Posts

    निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर हेतु मूल्यांकन शिविर 3 नवम्बर को

    राजनांदगांव 02 नवम्बर 2026। समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला में 3 नवम्बर 2026 को सुबह 10 बजे से निमोमोशन इलेक्ट्रीक व्हीलचेयर प्रदान करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया…

    Read more

    स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का किया अवलोकन

    राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल में जनमानस को शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की मिल रही जानकारी*   राजनांदगांव 02 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    स्लग: भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?