Ro no D15139/23

प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित करने हेतु जिला परिवहन कार्यालय में किया जा सकता है आवेदन

कोरबा 19 मई 2025/ कोरबा जिले में प्रदुषण जांच स्थापित करने हेतु इच्छुक आवेदक जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस हेतु आवेदक की आयु े आवेदन दिनांक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिये। आवेदक हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण हो। प्रदूषण जांच केंद्र संचालन हेतु आवेदक/कर्मचारी के पास आईटीआई का मेकेनिक डीजल या मेकेनिक मोटर का प्रमाण पत्र या समतुल्य प्रमाण पत्र होना चाहिये। मोटर नियमों के अधीन अपेक्षाओं के अनुपालन में मोटर से उत्सर्जित होने वाले गैस धुएं और गैस की जांच के स्मोक मीटर प्रिंटर सहित, गैस एनालाईजर प्रिंटर सहित और दोनों के ट्यूनिंग के लिए आवश्यक उपस्कर रखना होगा। ऐसे आवेदक जो मोटर वर्कशॉप चलाते हैं, पेट्रोल पंप संचालित करते हैं उन्हें विशेष प्राथमिकता दी जायेगी। अनुसूचित जाति,जनजाति, पिछड़ा वर्ग अथवा अल्पसंख्यक समुदाय के आवेदक तथा शासन की ऋण योजनाओं में प्रदूषण जांच केन्द स्थापित करने हेतु उचित प्रतिनिधित्व दिया जायेगा। आवेदक को आवेदन फीस आवेदन पत्र हेतु तीन सौ रूपये एवं प्राधिकार पत्र हेतु आरक्षित प्रवर्ग के लिए तीन हजार रूपये, अन्य के लिए पांच हजार रूपये शुल्क होगी। प्रदूषण जांच केन्द्र के लिए प्राधिकार पत्र तीन वर्ष के लिए विधिमान्य होगी एवं एक वर्ष के लिए नवीनीकरण किया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला परिवहन कार्यालय कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।
  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

      कोरबा, 10 सितम्बर 2026/जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग…

    Read more

    इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

      कोरबा 10 सितंबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत