Ro no D15139/23

Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

Kangana Ranaut FIR: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. इस बार मामला गांधी परिवार पर किए गए उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कंगना के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. यह कार्रवाई शिमला के ही रहने वाले एक रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर शुक्रवार, 13 नवंबर को की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंगना के इस पोस्ट से समाज में शांति भंग हो सकती है.

आखिर कंगना ने ऐसा क्या लिख दिया था?

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा विवाद 10 नवंबर को के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से किए गए एक पोस्ट से शुरू हुआ. शिकायतकर्ता अतुल शर्मा का कहना है कि कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटों संजय गांधी व राजीव गांधी की मौत को लेकर बेहद आपत्तिजनक इशारे किए हैं.

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंगना ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी नागरिक’ बताया और उनकी तुलना एक पुरानी घटना से करते हुए तंज कसा. पोस्ट में संजय गांधी के निधन के बाद मेनका गांधी के घर छोड़ने का भी जिक्र किया गया था.

क्यों दर्ज हुई पुलिस में शिकायत?

रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा ने गुरुवार शाम को डीजीपी (DGP) को ईमेल भेजकर इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की थी. उनका कहना है कि कंगना की ये बातें सिर्फ राजनीतिक आलोचना नहीं हैं, बल्कि इससे लोगों के बीच नफरत और तनाव फैल सकता है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह पोस्ट भ्रामक जानकारी फैलाने और समाज का माहौल खराब करने जैसा है. उन्होंने पुलिस से इस पोस्ट की साइबर फॉरेंसिक जांच कराने की भी मांग की है.

पुलिस ने किन धाराओं में दर्ज किया केस?

शिमला के पुलिस अधीक्षक (SP) गौरव सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(b), 353(2) और 356(2) के तहत यह FIR लिखी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

बता दें कि कंगना ने यह पोस्ट उस वक्त किया, जब सोशल मीडिया पर साल 1981 के आसपास का गांधी परिवार का एक पुराना होम वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी और नन्हे राहुल व प्रियंका गांधी एक साथ डिनर करते दिख रहे हैं.

खास बात यह भी रही कि कंगना का यह पोस्ट ठीक उसी दिन सामने आया, जिस दिन सोनिया गांधी की नई किताब ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) रिलीज हुई थी.

  • Related Posts

    कौन हैं छठी मैया? जानें उनके माता-पिता, पति और सूर्य देव से क्या है रिश्ता

    Chhathi Maiya Family: महापर्व में सूर्य देव के साथ छठी मैया की भी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि छठी मैया संतान की रक्षा करती हैं.…

    Read more

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    शॉन डफी ने कहा कि तकनीकी समस्या का पता लगा लिया गया है और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सेंटर और TRACONs अब काम कर रहे हैं. उन्होंने यात्रियों को आगाह…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप