Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया कुकरेल तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण

समुचित रिकॉर्ड संधारित करने और कम पेशियों में राजस्व प्रकरणों का निबटारा करने दिए निर्देश

निर्माणाधीन नये तहसील भवन का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज सुबह कुकरेल तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में दर्ज राजस्व प्रकरणों की जानकारी रीडर से ली। इस दौरान कलेक्टर ने मौजूद तहसीलदार सुश्री ख्याति कंवर को सभी प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज करने, समय सीमा में निराकरण करने से लेकर कम पेशियों में राजस्व प्रकरणों को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कुकरेल में बन रहे नये तहसील भवन का अवलोकन किया और बचे हुए कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बंदोबस्त त्रुटि के प्रकरणों को तीन-चार पेशियों के बाद निराकृत करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीमांकन, बटांकन और अन्य प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित हो। ई-कोर्ट में दर्ज सभी प्रकरणों का भी निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। जिन प्रकरणों में बटांकन नक्शे दर्ज नहीं हैं उसे भी पूरा किया जाए। श्री मिश्रा ने कहा कि इसके लिए तहसीलदार आवश्यक रणनीति तैयार करते हुए जिस खसरे में ज्यादा बटांकन है उसे प्राथमिकता देते हुए प्रकरणों का निराकरण करें। गांववार सूची बनाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए । उन्होंने कहा कि नक्शा बंटाकन का कार्य पूरा कर राजस्व विवाद मुक्त ग्राम बनाएं जाएं। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन और स्थल सत्यापन की जानकारी भी तहसीलदार से ली। उन्होंने कहा कि खसरों को लगातार अपडेट करते रहें। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कहा कि रिकॉर्ड का समुचित रख-रखाव व संधारण करें। उन्हांने प्रकरणों की स्वयं जांच करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय की माल जमादार, कानूनगो, नकल शाखाओं में जाकर रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने रीडर, भू अभिलेख, खाद्य शाखा, स्थापना, नाजिर शाखाओं के रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

तहसील में आए लोगों से भी कलेक्टर ने ली प्रकरणों की जानकारी

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कुकरेल तहसील निरीक्षण के दौरान अपने प्रकरणों के लिए तहसील कार्यालय आए लोगों से भी बात की और जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए किसानों के प्रकरणों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी प्रकरणों पर तेजी से कार्रवाई करें, ताकि किसानों को बार-बार पेशी में न आना पड़े। उन्होंने कहा कि भू-राजस्व संहिता के अनुरूप त्वरित निराकरण करें। उन्होंने प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि यदि किसान आवेदन लेकर पहुंचे तो पहले मार्किंग करे उसके पश्चात अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों के दायित्वों का बोध कराया।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत

    राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मिला आर्थिक सहयोग, प्रतिदिन 30 लीटर दूध उत्पादन से मजबूत हुई आजीविका*   *दूध की बिक्री से प्रतिमाह लगभग 30 हजार रुपये की आमदनी,…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में मनाया गया आवास दिवस

      पीएम आवास योजना-ग्रामीण के निर्माण कार्यों में तेजी लाने, हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान और 90 दिवस में आवास पूर्ण करने पर जोर धमतरी, 7 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी