Ro no D15139/23

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीति आयोग की बैठक में बताए गए मध्यप्रदेश सरकार के विकास परक कार्य

भारत को वर्ष 2047 तक विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प

देश की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश देगा 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित प्रदेश के लिए शनिवार को नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक में सभी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका आभार माना। आधुनिक तकनीक की मदद से आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना एक बड़ी उपलब्धि है। लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उपस्थिति के मामले में अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे हैं। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपना पक्ष रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक के बाद मीडिया में जारी संदेश में यह बात कही।

मध्यप्रदेश में एक वर्ष के महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर प्रजेंटेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सभी राज्यों की ओर से बीते एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों का प्रजेंटेशन दिया गया। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से भी विभिन्न विकास परक कार्यों और योजनाओं की उपलब्धि विस्तार से सबके सामने रखी गई। नीति आयोग की बैठक में सभी सहभागियों ने एक स्वर में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्यों से आहवान किया है कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी राज्य अपना-अपना योगदान दें। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान (अन्नदाता), महिला और युवाओं को लाभ दिया जाए। मेड इन इंडिया (स्वदेशी) को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य से लेकर सभी क्षेत्रों में योजनाएं तैयार की जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 तक भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। जब प्रधानमंत्री ने शपथ ली थी तो भारत 11वें स्थान पर था। संभव है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के इसी कार्यकाल में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच जाए। बैठक में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों ने वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को पहले-दूसरे स्थान पर ले जाने के संबंध में विचारों का आदान प्रदान किया।

  • Related Posts

    बैंक ऋण मेले में 75 हितग्राहियों को 72.20 लाख का मुद्रा ऋण स्वीकृत

    65 स्व-सहायता समूहों को 175.50 लाख रुपये का बैंक लिंकेज जशपुरनगर 28 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत 25 सितम्बर 2026 को जनपद पंचायत कुनकुरी के मंगल भवन…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

    दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर में 34 हितग्राही लाभान्वित, दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी   *उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों का सम्मान, टीबी मरीजों को पोषण…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी