Ro no D15139/23

नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम

*बच्चों ने सीखा वन्य जीव संरक्षण का महत्व*

रायपुर, 24 मई 2025/नंदनवन जंगल सफारी, नवा रायपुर में चल रहे समर कैंप के तहत विश्व जैव विविधता दिवस (22 मई) और विश्व टर्टल दिवस (23 मई) के अवसर पर एक विशेष शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रकृति, पारिस्थितिकी और वन्यजीवों के संरक्षण की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पहले दिन विद्यार्थियों को जैव विविधता का महत्व, खाद्य श्रृंखला में उसकी उपयोगिता और पर्यावरण संतुलन में योगदान के बारे में चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई। इससे बच्चों को छोटे से छोटे जीव जो पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं, के बारे में जानकारी मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जंगल सफारी भ्रमण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण जैसे विविध वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखा और उनके व्यवहार, आवास व पारिस्थितिकी में योगदान को प्रत्यक्ष अनुभव किया।

दूसरे दिन विद्यार्थियों को स्टार टॉर्टल व रेड स्लाइडर कछुओं से परिचय कराया गया। उनकी शारीरिक संरचना, जीवनशैली और पारिस्थितिक भूमिका पर केंद्रित सत्र ने विद्यार्थियों की जलचर जीवों के प्रति समझ और संवेदनशीलता को करीब से जाना। इस आयोजन का सफल संचालन नंदनवन नेचर एजुकेशन की टीम के श्री चंद्रमणी साहू, श्री उपेंद्र साहू, श्री जावेद, श्री संतोष यादव और श्री सूरज साहू ने किया। उन्होंने चर्चा-परिचर्चा और जीवंत उदाहरणों से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया।

संचालक नंदनवन जंगल सफारी श्री तेजस शेखर ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण केवल वैज्ञानिकों या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना उत्पन्न करना, एक बेहतर भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने न केवल सीखा, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव को महसूस भी किया।

  • Related Posts

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये

      अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रचना सोनी ने साझा किया अनुभव, महिलाओं…

    Read more

    संपत्ति विक्रय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने रचा नया कीर्तिमान

      2 वर्ष 8 माह में 7,650 संपत्तियों का विक्रय, वार्षिक औसत में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं आवास एवं पर्यावरण…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी