Ro no D15139/23

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुंबई में व्याख्यान देंगे प्रो.संजय द्विवेदी *हिंदी सेवा के लिए अनेक दिग्गजों का होगा सम्मान

 

 

भोपाल । मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के मौके पर आयोजित हिंदी सेवा सम्मान समारोह में प्रो.संजय द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर मुख्य व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय संघ भवन बांद्रा पूर्व मुंबई में अपराह्न 3.30 बजे आयोजित होगा।हिंदी सेवा सम्मान समारोह में हिंदी भाषा के विकास में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
समारोह में महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास व रोजगार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा मुख्य अतिथि एवं परिवहन मंत्री प्रताप सननाईक बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित माखनलाल चुतर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजय द्विवेदी को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। प्रो.द्विवेदी भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली के महानिदेशक भी रह चुके हैं।
*गीतकार समीर सहित अनेक होंगे सम्मानित*
हिंदी सेवा सम्मान में सम्मान मूर्ति के रूप में सुप्रसिद्ध गीतकार समीर अनजान,आजतक के साहिल जोशी, उद्योगपति ज्ञानप्रकाश सिंह,, आयुर्वेद महाविद्यालय नागपुर के डीन प्रोफेसर बृजेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र और यतेंद्र सिंह यादव मौजूद रहेंगे।
*क्यों मनाते हैं यह दिन*
उल्लेखनीय है कि हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषा में पत्रकारिता की शुरुआत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने भारत का पहला हिंदी अखबार उदन्त मार्तंड 30 मई 1826 को प्रकाशित किया था। हिंदी पत्रकारिता दिवस हिंदी भाषा में पत्रकारिता के विकास को दर्शाता है।

  • Related Posts

    युवाओं के भरोसे भारत का लोकतंत्र सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ युवा संवाद कार्यक्रम 2026 ओरिएंटल कॉलेज के विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा की सांगीतिक प्रस्तुति दी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स ने सलामी देकर…

    Read more

    सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति

    छिंदवाड़ा, सिवनी, मुरैना और सागर, दमोह की सिंचाई परियोजनाओं के लिए 3,378 करोड़ 69 लाख रूपये की स्वीकृति कैम्पा निधि से वनों के सुधार और नदियों के पुनर्जीवन के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला