Ro no D15139/23

सियान सदन कोरबा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 729 बुजुर्ग व्यक्तियों की हुई स्क्रीनिंग

किया गया निःशुल्क उपचार

कोरबा 30 मई 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग एवं आयुष विभा तथा लायंस क्लब के सहयोग से वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत आज सियान सदन कोरबा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे। शिविर में वयोवृद्ध व्यक्तियों तथा पेंशनर्स का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार किया गया। निःशुल्क दवायें, व्हील चेयर, हियरिंग एड, स्टीक प्रदान किया गया तथा स्वस्थ्य जीवन शैली, व्यायाम, योग के संबंध में विशेषज्ञ सलाह दिया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस शिविर में 729 वयोवृद्ध नागरिकों का परीक्षण किया गया। जिसमें बीपी, शुगर, नेत्र, दांत, नाक कान गला, गठिया के मरीजों की स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें बीपी के 112, शुगर के 121 नये मरीज मिले, दांत के 31, नाक कान गला के 154, नेत्र से संबंधित मरीजों में 53 लोगों को चश्मा का वितरण किया गया। 31 मोतियाबिंद के संभावित मरीज मिले जिन्हे जिला नेत्र चिकित्सा विभाग चिकित्सा महाविद्यालय में रिफर किया गया। आयुष विभाग द्वारा 108 मरीजों की जांच कर दवाईयां वितरित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 16 वयोवृद्ध नागरिकों को व्हीलचेयर, स्टीक 300 तथा 100 मरीजों को हियरिंग एड प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

    कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना…

    Read more

    पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

    बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम कोरबा, 04 अक्टूबर 2026/ कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’