Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हैदराबाद में पुलिस की यातना से एक व्यक्ति की मौत का स्वतः संज्ञान लिया

आयोग ने तेलंगाना के डीजीपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी
नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें 13 मई, 2025 को तेलंगाना के हैदराबाद में राजेंद्रनगर थाने में पुलिस द्वारा कथित रूप से शारीरिक यातना दिए जाने के बाद एक 35 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की मौत हो गई थी।
आयोग ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट यदि सत्य है, तो यह पीड़ित के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। इसलिए, आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
14 मई, 2025 को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित का उसकी पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने के लिए वह उसे थाने ले गई थी। दंपति की काउंसलिंग के बाद, व्यक्ति को एक कमरे में ले जाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने उसे रबर की बेल्ट से बुरी तरह पीटा। एक घंटे बाद, जब वह थाने से बाहर आया, तो उसे उल्टी होने लगी और वह गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    27 अक्टूबर को इजराइल में 120 सदस्यीय संसद नेसेट के लिए मतदान हो रहा है. यह 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले और उसके बाद के गाजा युद्ध के बाद पहला आम…

    Read more

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार धरने पर बैठे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय कुमार मतगणना केंद्र पर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला