Ro no D15139/23

शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ली प्रेसवार्ता

शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से सुधरेगा छात्र-शिक्षक अनुपात, बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता’
359 पदों पर पदस्थापन आदेश किया गया जारी
धमतरी, 05 जून 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रेसवार्ता ली। उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। कई स्कूलों में छात्रों की तुलना अधिक शिक्षक पदस्थ हैं, और कही छात्र अधिक हैं वहां शिक्षकों की कमी है, जिसके चलते शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इस स्थिति को सुधारने के उद्देश्य ही प्रदेश सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण का कदम उठाया गया है। इससे जिन शालाओं में शिक्षक की जरूरत है, वहां शिक्षक उपलब्ध होंगे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता के साथ ही एक ही परिसर में विद्यालय होने से आधारभूत संरचना मजबूत होगी।
जिले में विद्यार्थियों की पढ़ाई को बाधित होने से बचाने और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से प्रयास कर रहे हैं। युक्तियुक्तकरण से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति और संसाधनों के बेहतर उपयोग में वृद्धि होगी। इसी क्रम में 750 स्कूलों के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की गयी जो समाहित होकर 372 स्कूलों में समायोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि जिले की 1492 शालाओं में से 1140 शालाएं यथावत संचालित रहेंगी, जबकि मात्र 352 शालाओं का समायोजन किया जा रहा है। यह निर्णय उन्हीं शालाओं के लिए लिया गया है, जहां छात्रों की संख्या अत्यंत कम है और नजदीक में बेहतर सुविधाओं वाली शालाएं उपलब्ध हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, एक ही परिसर में स्थित शालाओं को समाहित किया जा रहा है। इससे बच्चों को बार-बार होने वाली प्रवेश प्रक्रिया से भी छुटकारा मिलेगा।
जिले में 686 शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आए हैं, जिनमें प्राथमिक स्कूलों से प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक 465 पूर्व माध्यमिक स्कूलों से प्रधान पाठक 0 और शिक्षक 145 तथा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों से व्याख्याता 72 शामिल हैं। इनमें से 407 शिक्षकों को काउंसलिंग हेतु बुलाया गया था, जिसमें 15 शिक्षक उपस्थित रहे एवं और 359 पदों पर पदस्थापन आदेश जारी किया गया है। शेष 48 अतिशेष शिक्षक एवं व्यासख्याता को संयुक्त संचालक रायपुर को प्रेषित किया गया है।
युक्तियुक्तकरण के तहत् जिले के अंतर्गत 3 शिक्षकविहीन प्राथमिक शाला, 171 एकल शिक्षकीय प्राथमिक शाला, एवं पूर्व माध्यमिक शाला 5 शिक्षक विहीन शाला 3 एकल शिक्षकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षक हेतु पदांकन आदेश जारी किये गये है, जिससे की आने वाले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में इन शालाओं केो शिक्षक उपलब्ध हो पायेंगे। बच्चों के पढ़ाई के स्तर में सुधार होगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने पत्रकारों द्वारा युक्तियुक्त के संबंध में पूछे सवालों का सकारात्मक जवाब भी दिए।

  • Related Posts

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ